UP Digital Diary

केदारनाथ-बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाली सुरंग के पास भारी भूस्खलन, मौके पर पहुंचे डीएम
रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में केदारनाथ हाईवे को बदरीनाथ हाईवे से जोड़ने वाली निर्माणाधीन सुरंग से सटे बाहरी ढलान पर भूस्खलन हो गया है। मलबा आने से सुरंग के पास स्थित एनएच भवन के एक कमरा क्षतिग्रस्त हो गया। भवन का जेनरेटर कक्ष पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसके भीतर भारी मात्रा में मलबा भर गया।

बुधवार सुबह जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सुरंग के बाहरी ढलान पर पहले से ट्रीटमेंट किया गया था, लेकिन लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हो गया है। उन्होंने कहा कि पूरे स्लोप का तकनीकी आकलन विशेषज्ञ टीम करेगी, जिसके बाद आवश्यक उपचार कराया जाएगा।

वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि सुरंग पूरी तरह सुरक्षित है और उसके ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। क्षतिग्रस्त हिस्से के उपचार और मरम्मत का कार्य निर्माण एजेंसी व संबंधित ठेकेदार कराएगी। यदि भविष्य में क्षेत्र को अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की आवश्यकता होगी तो उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा, ताकि सुरंग और राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा बनी रहे और लोगों की आवाजाही सुगम हो।

रेस्क्यू सेंटर भेजें, या जंगल में छोड़ दें…निर्देश मांगते रह गए अफसर, गुलदार की पिंजरे में ही मौत
गढ़वाल वन प्रभाग के दीवा रेंज मुख्यालय धुमाकोट में 22 दिन से कैद गुलदार ने पिंजरे में ही दम तोड़ दिया। दरअसल, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (डब्लूआईआई) की रिपोर्ट में सैंपल न मिलने (मिसमैच) की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी गुलदार को रेस्क्यू सेंटर भेजने या फिर जंगल में छोड़ने के निर्देश मांगते रह गए लेकिन उच्चाधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। आला अफसरों की लापरवाही ने गुलदार की जान ले ली।

27 जून को नैनीडांडा के सल्ड महादेव क्षेत्र के बणासी गांव में वृद्धा सुशीला देवी (65) पत्नी स्व.अनूप सिंह को गुलदार ने मार डाला था। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने घटनास्थल से महिला के शव के पास से सैंपल लेकर डब्लूआईआई भेजे। इस बीच 3 जुलाई की रात को एक नर गुलदार घटनास्थल के पास लगे पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार को धुमाकोट स्थित रेंज मुख्यालय में शिफ्ट कर उसके सैंपल भी मिलान के लिए डब्लूआईआई भेजे गए थे। इसी बीच डब्लूआईआई की रिपोर्ट में सैंपलों का मिलान नहीं हुआ।

लदार पिंजरे में संघर्ष था कर रहा
ऐसी स्थिति में डीएफओ गढ़वाल ने उच्चाधिकारियों से पिंजरे में कैद गुलदार को रेस्क्यू सेंटर भेजने या फिर जंगल में छोड़ने के लिए दिशा-निर्देश मांगे। इधर आला अफसरों के दिशा-निर्देश का इंतजार होता रहा, उधर गुलदार पिंजरे में ही संघर्ष करता रहा। आखिरकार 25 जुलाई को उसने पिंजरे में ही दम तोड़ दिया।

डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव का कहना है कि गुलदार पिंजरे में संघर्ष कर रहा था। उसने अपने को चोटिल कर लिया। उसका उपचार भी कराया गया लेकिन वह बच नहीं सका। वहीं, रेंज अधिकारी सुभाष घिल्डियाल ने बताया कि सोमवार को दो पशु चिकित्सकों के पैनल से गुलदार का पोस्टमार्टम कर विसरा सुरक्षित रख दिया। इसके बाद गुलदार के शव को नष्ट कर दिया गया।

आक्रामक था गुलदार, ज्यादा दिन तक पिंजरे में नहीं रखा जा सकता था

बणासी गांव से पकड़ा गया नर गुलदार 8 से 10 वर्ष के बीच का था। उसे धुमाकोट रेंज मुख्यालय में रखा गया था। चिकित्सकों ने जब 6 जुलाई को उसका मेडिकल परीक्षण किया था तब वह एकदम स्वस्थ था लेकिन वह काफी आक्रामक भी था। पशु चिकित्सकों ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा था कि उसे ज्यादा दिन तक पिंजरे में कैद नहीं रखा जा सकता।

यूपी आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी; मेंस के लिए 32,891 अभ्यर्थी चयनित
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की सूची और कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। आयोग ने कुल 820 रिक्त पदों के सापेक्ष 32,891 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के तहत प्रारंभ में 722 पदों पर भर्ती के लिए 4 जून से 24 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। बाद में आयोग ने 23 जून 2026 को एक शुद्धिपत्र जारी कर भर्ती में 98 अतिरिक्त पद जोड़ दिए। इसके बाद कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 820 हो गई। इनमें 682 पद सामान्य चयन और 138 पद विशेष चयन श्रेणी के लिए निर्धारित हैं।

PET-2025 के आधार पर हुआ चयन

आयोग ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को PET-2025 में वास्तविक या नॉर्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम अंक मिले थे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए नहीं चुना गया। इसके बाद PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

आयोग ने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक मामले में दिए गए आदेश के अनुसार पूरी की गई है। इसी के तहत मुख्य परीक्षा के लिए 32,891 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

यह रही श्रेणीवार कट-ऑफ

मुख्य परीक्षा के लिए जारी कट-ऑफ अंक इस प्रकार हैं:

श्रेणी

कट-ऑफ अंक

अनारक्षित (General)

69.13

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

69.13

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

69.13

अनुसूचित जाति (SC)

66.80

अनुसूचित जनजाति (ST)

52.86

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित

54.28

सैन्य वियोजित / भूतपूर्व सैनिक

43.10

महिला अभ्यर्थी

69.03

उत्कृष्ट खिलाड़ी

50.56

जल्द जारी होगी मुख्य परीक्षा की तारीख

आयोग जल्द ही आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 की तिथि घोषित करेगा। पीईटी-2025 के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी परीक्षा कार्यक्रम से जुड़े अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

यूपी: गुरु पूर्णिमा आज, अयोध्या में सरयू स्नान के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को रामनगरी आस्था और श्रद्धा से सराबोर रही। भोर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू घाटों पर पहुंचे और विधि-विधान से पुण्य स्नान किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने श्रीरामजन्मभूमि सहित हनुमानगढ़ी, कनक भवन और अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर गुरु पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जहां शिष्यों ने अपने गुरुजनों का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरु पूर्णिमा के चलते मंदिरों और घाटों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के जवान प्रमुख स्थलों पर तैनात रहे व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। आज यह स्नान पूरे दिन चलता रहेगा।

प्रदेश में गुरु परंपरा स्थलों का तेजी से हो रहा पर्यटन विकास

प्रदेश सरकार गुरु परंपरा से जुड़े स्थलों के संरक्षण और विकास पर जोर दे रही है। आध्यात्मिक पर्यटन विकास के माध्यम से मंदिरों, आश्रमों और गुरुद्वारों को संवारा जा रहा है। इसका उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करना और नई पीढ़ी को अपनी ज्ञान परंपरा से जोड़ना है।

प्रदेश में महर्षि वेदव्यास, संत रविदास और गुरु गोरक्षनाथ जैसी विभूतियों ने भारतीय संस्कृति को दिशा दी। महोबा में गोरखगिरि पर्वत पर 11.25 करोड़ की लागत से 51 फीट ऊंची गुरु गोरखनाथ की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई है। अमेठी के जायस में 5.95 करोड़ से 25 फीट ऊंची गुरु गोरखनाथ की योग मुद्रा वाली कांस्य प्रतिमा का निर्माण हो रहा है।

इसी तरह वाराणसी में संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धन धाम के पुनर्विकास पर 51.54 करोड़ खर्च किए गए हैं। देवरिया में ब्रह्मऋषि देवरहा बाबा आश्रम के पर्यटन विकास पर 2.50 करोड़ की परियोजना चल रही है। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा के पर्यटन विकास के लिए 3.63 करोड़ स्वीकृत किए हैं। मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ स्थित रविदास मंदिर के लिए 229.57 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है।

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि गुरु पूर्णिमा गुरु परंपरा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति कृतज्ञता का अवसर है। प्रदेश सरकार संतों, ऋषियों और गुरुओं से जुड़े स्थलों के संरक्षण के साथ आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

PM मोदी का अधिकारियों को संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहम आर्थिक मंत्रालयों के बड़े अधिकारियों से मंगलवार को कहा कि सरकार को युवा और भविष्य की सोच रखने वाली होनी चाहिए। यह संदेश उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ जेन जी के विरोध-प्रदर्शनों के बीच इंस्टाग्राम पर अपनी बात रखने के कुछ दिनों बाद दिया।

वित्त, वाणिज्य, उद्योग और टेक्नोलॉजी से जुड़े मंत्रालयों के सचिवों और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जारी बयान में पीएम ने कहा, “सरकार को हमेशा युवा, गतिशील और भविष्य की सोच रखने वाली होनी चाहिए, जो तेजी और इनोवेशन के साथ नई चुनौतियों और मौकों के हिसाब से खुद को ढालती रहे।”

पीएम मोदी ने सक्रिय भागीदारी पर दिया जोर

उन्होंने अहम सेक्टर में युवा उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी पर भी जोर दिया और अधिकारियों से कहा कि वे इंडस्ट्री से सलाह-मशविरा करके ऐसे कोर्स तैयार करें जिनसे वर्कफोर्स (काम करने वाले लोग) को उभरते हुए सेक्टर में जरूरी स्किल्स मिल सकें।

हालांकि शिक्षण संस्थान बड़ी संख्या में इंजीनियर, प्रोफेशनल और ग्रेजुएट तैयार कर रहे हैं लेकिन अक्सर इंडस्ट्री के लिए स्किल गैप (कौशल की कमी) एक चुनौती बनकर उभरा है और इंटर्नशिप स्कीम के जरिए सरकार की स्किलिंग पहल का अब तक वैसा असर नहीं हुआ है जैसा होना चाहिए था।

गलत जानकारी से निपटने के लिए भी दिया संदेश

इसके अलावा पीएम मोदी ने एक और अहम संदेश गलत जानकारी (डिसइन्फॉर्मेशन) से निपटने के बारे में दिया। बयान में कहा गया, “पीएम ने उन रणनीतिक सेक्टर में सक्रिय रूप से बातचीत करने की अहमियत पर भी जोर दिया जहां देश बड़े कदम उठा रहा है, ताकि ऐसी कोशिशों के बारे में गलत जानकारी और बेबुनियाद डर का मुकाबला किया जा सके।”

उन्होंने हर पॉलिसी और फैसले के केंद्र में नागरिकों को रखने की जरूरत पर भी जोर दिया। बयान में कहा गया, “इस बात पर जोर देते हुए कि सुधार सिर्फ एक फैशनेबल शब्द नहीं बल्कि असरदार गवर्नेंस के लिए लगातार जरूरी हैं पीएम ने प्रोसेस में सुधार करने, काम करने के कल्चर को बेहतर बनाने और संस्थागत क्षमता को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया।”

दुनिया में भारत का जलवा, दूसरा सबसे बड़ा नाविक आपूर्तिकर्ता देश बना
पानी में जहाज चलाने की बात की जाए तो भारतीय नाविकों का नाम जरूर लिया जाता है, क्योंकि दुनिया में नाविकों का दूसरा सबसे बड़ा सप्लायर भारत है।

BIMCO-ICS सीफेयरर वर्कफोर्स रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, दुनिया भर में समुद्री कर्मचारियों (सीफेयरर्स) की कुल संख्या में 12.2% हिस्सेदारी के साथ भारत नाविकों का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सप्लायर बन गया है।

सीफेयरर वर्कफोर्स रिपोर्ट हर पांच साल में प्रकाशित होती है।इस रिपोर्ट को ग्लोबल मैरीटाइम इंडस्ट्री में समुद्री कर्मचारियों की सप्लाई और डिमांड के सबसे भरोसेमंद आकलन के तौर पर देखा जाता है।

दुनिया में नाविकों का सबसे बड़ा सप्लायर कौन?

दुनिया में सबसे ज्यादा नाविक भेजने में जहां भारत दूसरे स्थान पर है। वहीं फिलीपींस अभी भी दुनिया भर में समुद्री कर्मचारियों का सबसे बड़ा सप्लायर बना हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच सालों में भारतीय नाविकों की हिस्सेदारी दोगुनी हो गई है। BIMCO-ICS रिपोर्ट सबसे भरोसेमंद है और हर समुद्री देश इसे मानता है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘भारत की ताकत खास तौर पर ऑफिसर कैडर में दिखती है। हम 1.4 लाख से ज्यादा ऑफिसर सप्लाई करते हैं, जो दुनिया के ऑफिसर वर्कफोर्स का 13.4% है। 1.7 लाख रेटिंग्स (सहायक कर्मचारी) मर्चेंट जहाजों पर काम करने वाले ग्लोबल रेटिंग्स का 11.29% हैं।’

चुटकी भर ‘हींग’ के ये जादुई फायदे आपको कर देंगे हैरान
भारतीय रसोई में सदियों से दाल, कढ़ी या सब्जी में हींग का तड़का लगाया जाता रहा है। यह सिर्फ आपके खाने की खुशबू और स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, बैठे रहने वाली लाइफस्टाइल और गलत खानपान ने मोटापा, गैस और अपच जैसी समस्याओं को हर घर की कहानी बना दिया है। ऐसे में आयुर्वेद में ‘वात दोष’ को संतुलित करने वाली औषधि मानी जाने वाली हींग, एक बेहतरीन प्राकृतिक समाधान बनकर उभरती है। आइए जानते हैं, चुटकी भर हींग आपकी सेहत को कैसे दुरुस्त रख सकती है।

पेट की कई समस्याओं का पक्का इलाज

हींग का सबसे शानदार असर हमारे पाचन तंत्र पर होता है। अगर आपको रात का खाना खाने के बाद पेट में भारीपन या ब्लोटिंग महसूस होती है, तो अपने भोजन में थोड़ी सी हींग जरूर शामिल करें। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पेट की सूजन को कम करते हैं और खाने को आसानी से पचाते हैं। यह गैस, एसिडिटी, पेट दर्द और कब्ज जैसी परेशानियों से राहत दिलाने में अचूक मानी जाती है।

मोटापा कम करने में है मददगार
क्या आप जानते हैं कि हींग आपका वजन कम करने में भी मदद कर सकती है? यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे शरीर का फैट तेजी से बर्न होता है। सुबह के वक्त गुनगुने पानी में बस एक चुटकी हींग मिलाकर पीने से पाचन तो बेहतर होता ही है, साथ ही वेट लॉस का प्रोसेस भी तेज हो जाता है।

बीमारियों और इन्फेक्शन से बचाव
बदलते मौसम में सर्दी-खांसी या वायरल होना आम बात है। हींग में बेहतरीन एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। यह शरीर को पेट के इन्फेक्शन और कई तरह की मौसमी व वायरल बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद करती है।

दिल और ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद
हींग हमारे दिल की सेहत को भी शानदार सपोर्ट देती है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारती है और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करती है। इसके अलावा, यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करती है। नियमित और सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से हार्ट से जुड़ी समस्याओं का जोखिम काफी कम हो जाता है।

महिलाओं के लिए है खास वरदान
आयुर्वेद में हींग को महिलाओं की सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी माना गया है। पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द और ऐंठन में यह बहुत आराम पहुंचाती है। इतना ही नहीं, यह शरीर में हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में भी मददगार साबित हो सकती है।

कैसे करें हींग का सही इस्तेमाल?
हींग के फायदे बेशुमार हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल हमेशा सावधानी से करना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर काफी तेज होती है।

इसे हमेशा तेल या घी के साथ तड़के में मिलाकर इस्तेमाल करना सबसे अच्छा माना जाता है।
आप इसे दाल, सब्जी, सांभर, कढ़ी और चटनी का स्वाद और गुण बढ़ाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
इसका इस्तेमाल हमेशा बहुत कम मात्रा में करें। अगर आप इसका बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं, तो सिरदर्द या पेट में जलन जैसी परेशानी हो सकती है।

29 जुलाई 2026 का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन खर्चों पर काबू रखने की चुनौती देगा। नौकरी और पैसों के मामलों में व्यस्तता रहेगी और कुछ अनचाहे खर्चों को मजबूरी में उठाना पड़ सकता है। संतान की सेहत चिंता का कारण बन सकती है और पारिवारिक मामले भी मन को बेचैन करेंगे। घूमते-फिरते किसी महत्वपूर्ण जानकारी तक पहुंचना संभव है और बिजनेस में बदलाव आपके लिए लाभदायक साबित होंगे।

वृषभ राशि
आज आपके मन में किसी काम को लेकर हलचल बनी रहेगी। मेहनत पर भरोसा रखकर आगे बढ़ें। सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी और गुस्से को कंट्रोल करना जरूरी होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर चलें। बिजनेस में समस्या आए तो पार्टनर से खुलकर बात करें, तभी काम सुचारू रूप से आगे बढ़ पाएगा।

मिथुन राशि
आज दिन व्यस्तता और काम के दबाव से भरा रहेगा। जरूरी काम कल पर टालने से बचें। पारिवारिक मामलों को बैठकर निपटाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ नए काम की शुरुआत आपके लिए उत्साहजनक होगी। मन में किसी बात की परेशानी है तो पिताजी से साझा करें। रुका काम पूरा होने की संभावना है। आस-पड़ोस में बिना मांगे सलाह देने से बचें।

कर्क राशि
आज जिम्मेदारी का दिन है। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा और निवेश में लाभ संभव है। खान-पान में सुधार करें और लापरवाही से बचें। मन की इच्छाओं की पूर्ति खुशी देगी। वैवाहिक जीवन में संतुलन रहेगा और काम की भाग-दौड़ बनी रहेगी।

सिंह राशि
आज चुनौती भरा दिन है। दोस्तों और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। काम समय पर निपटाना आवश्यक है। दूर रहे परिजन याद आएंगे और विद्यार्थी नौकरी से जुड़े कोर्स की तैयारी कर सकते हैं।

कन्या राशि
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरतों के लिए लाभकारी रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि और आर्थिक सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी के लिए अच्छा ऑफर मिल सकता है। माता-पिता से संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और यात्रा से लाभ मिल सकता है।

तुला राशि
आज मिश्रित परिणाम मिलेंगे। ईर्ष्या-द्वेष से बचें और दबाई गई शारीरिक समस्या को नजरअंदाज न करें। सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर होगी और दोनों मिलकर कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज भाग्य आपका साथ देगा। मेहनत का फल मिलेगा और इन्कम बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। अनबन बातचीत से दूर होगी। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

धनु राशि
आज दिन अनुकूल रहेगा। धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे। राजनीति में काम कर रहे लोगों को ज्यादा उत्साहित न होना चाहिए। रहन-सहन सुधारने की कोशिश करेंगे और खान-पान में नई चीजें शामिल कर सकते हैं। कामों में बदलाव न करें और पुरानी कड़वाहट को बातचीत से दूर करने का प्रयास करें।

मकर राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नए काम की शुरुआत सोच सकते हैं। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। साझेदारी में नया काम शुरू हो सकता है। साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत होगा। पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

कुंभ राशि
आज का दिन खास रहेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विरोधी काम में बाधा डालेंगे, लेकिन सफलता आपके कदम चूमेगी। संतान पर ध्यान दें। घूमने जाने की योजना बन सकती है। नौकरी में समस्या हो तो नए विकल्प पर विचार कर सकते हैं।

मीन राशि
आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के लिए गिफ्ट लाने का मौका मिलेगा। माता-पिता की सेवा में समय निकालेंगे। कार्यक्षेत्र की समस्या को लेकर बॉस से बातचीत करने से रिश्ते मजबूत होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। बिजनेस को विस्तार देने के प्रयास में रहेंगे।

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला थी ये एक्ट्रेस, बाउंड स्क्रिप्ट का शुरू किया चलन
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब हासिल करने वालीं हिंदी सिनेमा की एक वेटरन एक्ट्रेस का अंत काफी दुखद रहा था। आज भी उस अदाकारा को उनकी ब्यूटी और शानदार फिल्मी करियर के लिए याद किया जाता है। आइए जानते हैं कि वह एक्ट्रेस कौन थीं।

दुनिया की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री
दरअसल जिस अभिनेत्री के बारे में इस लेख में बात की जा रही है उनका नाम लीला नायडू (Leela Naidu) था। मुंबई में जन्मी लीला ने पढ़ाई के लिए जेनेवा और स्विट्जरलैंड में काफी समय बिताया था। वह अपनी खूबसूरती के लिए काफी फेमस थीं और इसी के दम पर साल 1954 में मिस फेमिना का खिताब जीतकर उन्होंने हर किसी का ध्यान भी खींचा था। इसके बाद वोग मैगजीन द्वारा लीला नायडू को दुनिया की सबसे खूबसूरती महिलाओं की सूची में भी शामिल किया गया था।

नहीं चली दो शादी
लीला नायडू का व्यक्तिगत जीवन काफी उथल-पुथल से भरा रहा था। 27 साल की उम्र में उन्होंने ओबेरॉय हॉटल के मालिक तिलक राज से शादी रचाई। हालांकि, कुछ समय बाद ही उनकी पहली शादी टूट गई। दूसरे पति के तौर पर लीला की जिंदगी में डोम मोरेस की एंट्री हुई। शुरुआत में सब सही चला था, लेकिन फिर से लीला नायडू की शादीशुदा जिंदगी में अड़चन आने लगी और पति से मिले धोखे की वजह से उनकी दूसरी शादी भी टूट गई।

इन फिल्मों के लिए मशहूर थीं लीला नायडू
बतौर एक्ट्रेस लीला नायडू ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्मेकर रहे ऋषिकेष मुखर्जी की कल्ट फिल्म अनुराधा से किया था। इसके बाद वह कई शानदार मूवीज में नजर आईं, जिनके नाम इस प्रकार हैं-

ये रास्ते हैं प्यार के

आबरू

उम्मीद

गृहस्वामी

गुरु

बागी

त्रिकाल

इन दौरान लीला नायडू ने सुपरस्टार शशि कपूर सहित कई अभिनेताओं संग स्क्रीन शेयर की थी। मालूम हो कि लीला की पहली फिल्म अनुराधा को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान बेस्ट फीचर फिल्म भी चुना गया था। इतना ही एक्ट्रेस की अदाकारी की भी प्रशंसा हुई थी।

शर्तों पर करती थीं
लीला नायडू को हिंदी सिनेमा की उस अदाकारा के तौर पर भी याद किया जाता है, जिन्होंने बाउंड स्क्रिप्ट का चलन शुरू किया था। दरअसल उस दौर में फिल्ममेकर्स आधी कहानी के साथ ही फिल्म बनाना शुरू कर देते थे। लेकिन लीला इस मामले में काफी तेज थीं और उन्होंने उन मूवीज का चुनाव किया, जिनकी स्क्रिप्ट पहले से ही पूरी हो और शूटिंग के दौरान उनमें कोई बदलाव न हो।

इस तरह से लीला नायडू ने अपनी शर्तों पर काम किया था। कहा ये भी जाता है कि इसी कारण लीला ने दिग्गज निर्देशक राज कपूर की एक फिल्म को रिजेक्ट भी कर दिया था।

दुखद रहा अंत
फिल्मी करियर छोड़ने के बाद लीला नायडू की जिंदगी गुमनामी में चली गई। दो-दो शादियां न चलने का दर्द और अकेलापन उन्हें बढ़ती उम्र में अंदर-अंदर खा रहा था। उनकी आर्थिक हालत भी काफी खराब हो गई थी और इसी वजह से उन्होंने अपने घर को भी रेंट पर उठा दिया था। इसके अलावा ऑर्थराइटिस और इंफ्लुएंजा जैसी गंभीर बीमारी ने उनको जीने नहीं दिया, जिसके चलते 28 जुलाई 2009 में यानी आज ही के दिन 69 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

K-Drama फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी
बीते सालों में के-ड्रामा (K-Drama) का भारत में क्रेज बहुत बढ़ा है और इसके फैंस भी इंडिया में करोड़ों हैं। बीटीएस आर्मी के डांस के साथ-साथ अब दर्शक के-ड्रामा भी बहुत पसंद कर रहे हैं। इस बीच फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि अगले 2 सालों में 100 से ज्यादा कोरियन शो रिलीज होने जा रहे हैं।

प्राइम वीडियो पर रिलीज होंगे 100 से ज्यादा शो

Prime Video India आने वाले 2 सालों में कोरिया से अपने कंटेंट को और बढ़ा रहा है। स्ट्रीमिंग सर्विस ने एंटरटेनमेंट की बड़ी कंपनी CJ ENM के साथ कई सालों का डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट किया है, जिसके तहत अगले दो सालों में 100 से ज्यादा कोरियन शो इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। नए टाइटल्स के अलावा, Prime Video पर CJ ENM के कुछ पॉपुलर शो भी दिखाए जाएंगे। यहां उन टाइटल्स और भारत में कोरियन कंटेंट के फैन्स के लिए इसके क्या मायने हैं, इस बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

इस डील के तहत, अगले दो सालों में 26 नए कोरियन टाइटल रिलीज किए जाएंगे, साथ ही उनके कैटलॉग के कई हिट शो भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। हर नया टाइटल इंग्लिश सबटाइटल के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में डब किए गए वर्शन में भी स्ट्रीम होगा।

Yumi’s Cells Season 3 से हुई शुरुआत

सिजल रील में कई तरह के शो की घोषणा की गई, जिनके तेजी से प्लेटफॉर्म पर आने की उम्मीद है। इस पार्टनरशिप के तहत पहली बड़ी रिलीज ‘यूमीज सेल्स सीजन 3’ (Yumi’s Cells Season 3) हुई, जो असल में 13 अप्रैल, 2026 से 4 मई, 2026 के बीच प्रसारित हुआ था। इसमें किम गो यून और किम जे वॉन मुख्य भूमिकाओं में थे और यह यूमी की लव लाइफ की कहानी का आखिरी चैप्टर बना। शो के सीजन 1 और 2 भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।

ये हैं अपकमिंग मोस्ट अवेटेड शो

आने वाली लिस्ट में ‘फाइलिंग फॉर लव’ जैसे टाइटल भी शामिल हैं, जिसमें शिन हे सन, गोंग म्योंग, किम जे वूक और होंग ह्वा येओन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, पार्क जी हून की मुख्य भूमिका वाली वेबटून पर आधारित सीरीज ‘द लीजेंड ऑफ किचन सोल्जर’ (The legend Of Kitchen Soldier) भी है, जिसका प्रसारण जून 2026 में पूरा हो गया था। हालांकि, अगला टाइटल ‘माई बायस, माई बॉस’ है, जो 3 अगस्त से प्रसारित होगा और इसमें कांग हून, किम हे जून और चा वू मिन मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

भारत में के-ड्रामा के फैंस के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है, इन 100 के-ड्रामा में से कुछ रिलीज हो चुके हैं और कुछ होने वाले हैं। यानी आने वाले 2 सालों में Prime Video पर के-ड्रामा का पूरा भंडार आने वाला है जो आप घर बैठे-बैठे एंजॉय कर सकते हैं।