Site icon UP Digital Diary

करीब हफ्तेभर में गिरे दालों के रेट, यहां- देखें रेट लिस्ट

करीब हफ्तेभर में दालों के गिरे रेट आगामी तीन चार महीनों में भाव और गिरने के साफ संकेत दे रहे हैं। दलहन की फसलें तैयार हैं। इसी माह के अंत से नई दालें आना शुरू हो जाएंगी। जनवरी में महाराष्ट्र और कर्नाटक, फरवरी मध्य प्रदेश और मार्च अप्रैल और यूपी की दलहन फसलें आ जाएंगी। कारोबारियों का मानना है कि लगातार आ रही फसलों की आमद से दाल के दाम लगातार गिरेंगे। नई दाल आने की वजह से पुराना स्टाक भी बाहर आएगा। पहले अरहर की विभिन्न किस्में 96 रुपये किलो तक थीं। जो अब घटकर 92 रुपये तक पहुंच गई है। अरहर दाल के अलावा चना, उड़द, छोला में भी गिरावट दर्ज की गई है।

दालों के रेट फुटकर मंडी 

       खाद्यान्न                        कीमत रुपये प्रति किलो पहले    अब 

थोक मंडी 

        खाद्यान्न                          कीमत रुपये प्रति क्विंटल पहले    अब 

बोले कारोबारी

दलहन की फसलें इसी माह से आने लगेंगी। लगातार चार से पांच माह तक सभी दलहन की आमद देश के विभिन्न प्रांतों की मंडियों से बराबर बनी रहेगी। इससे दाल की कीमतों में लगातार गिरावट बनी रहेगी। -राजेंद्र अग्रवाल, पांडेयगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं आढ़ती 

अरहर समेत सभी दालों के भाव लगातार गिर रहे हैं। फिलहाल तेजी की संभावना कम है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, एमपी और उसके बाद यूपी की फसलें आती जा रही हैं। इससे भाव नहीं बढे़ंगे। लगातार गिरावट बनी रहेगी। -भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष दाल एवं राइज मिलर्स एसोसिएशन

Exit mobile version