बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

आज बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बसवराज बोम्मई पूर्व मंत्री रह चुकें हैं।

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह की उपस्थिति में बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कराई।

बोम्मई लिंगायत समुदाय से आते हैं। अभी तक वह राज्य के गृह मंत्री के साथ संसदीय कार्य मंत्री और कानून मंत्री का पद भी संभाल रहे थे। बोम्मई को बी. एस. येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है और वह ‘जनता परिवार’ से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एस. आर. बोम्मई भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 

शपथ ग्रहण पर काफी बड़ी संख्या में बोम्मई के समर्थकों ने राजभवन के बाहर खड़े होकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बोम्मई के परिवार के सदस्य भी वहां मौजूद रहे।

Exit mobile version