भारत में जल्द लॉन्च होने जा रहा  OnePlus 11 5G स्मार्टफोन, पढ़े डिटेल

चीनी कंपनी OnePlus ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11 5G की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। इस फोन के साथ कंपनी अपने नए OnePlus Buds Pro 2 को भी पेश करेगी। वनप्लस अपने फोन और इयरबड्स को भारत में अगले साल पेश करेगी।

OnePlus 11 5G कब होगा लॉन्च

OnePlus ने अपने भारत के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर फोन और इयरबड्स के लॉन्च डेट की जानकारी दी है। कंपनी OnePlus 11 5G को भारत में अगले साल 7 फरवरी 2023 को लॉन्च करेगी। कंपनी नई दिल्ली में Cloud 11 के नाम से अपने एक कार्यक्रम का आयोजन कर OnePlus 11 5G फोन को लॉन्च करेगी। इसी के साथ कार्यक्रम में OnePlus Buds Pro 2 को भी पेश किया जाएगा।

OnePlus 11 5G के संभावित फीचर्स

OnePlus Buds Pro 2 के फीचर्स

OnePlus Buds Pro 2 के भी कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। कंपनी अपने इन इयरबड्स में डुअल ओडियो ड्राईवर लगा सकती है। इसके अलावा इन इयरबड्स spatial audio और noise cancellation जैसे फीचर्स भी दे सकती है।

वनप्लस 11 5जी और बड्स प्रो 2 के सभी फीचर्स मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर ही बताए गए हैं। कंपनी ने अभी किसी भी फीचर की कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन जब ये दोनों लॉन्च होंगे तभी दोनों के सटीक फीचर्स सामने आएंगे।

Exit mobile version