Site icon UP Digital Diary

झारखंड में अभी ठंड से राहत मिले के असार कम…

झारखंड में ठंड से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। राज्य में मौसम बदलाव जारी रह सकता है। फिलहाल सर्द हवा का रुख बना हुआ है, लेकिन अब यह कमजोर पड़ रही है। राज्य में एक-दो दिनों के दौरान तापमान बढ़ने की संभावना है, लेकिन इसके बाद बर्फीली हवा का रुख झारखंड की ओर हो सकता है। इससे पारा गिरेगा और ठंड बढ़ सकती है।

दक्षिण के पश्चिमोत्तर में मौसम में बदलाव
मौसम में बदलाव क्योंकि दो लगातार पश्चिमी विक्षोभ मौसम विभाग के अनुसार देश के पश्चिमोत्तर भाग के मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना है। छह फरवरी और उसके बाद दो लगातार पश्चिमी विक्षोभ के आने से ऐसा होगा। पहला का प्रभाव छह फरवरी के दौरान मैदानी भागों पर पड़ेगा, जबकि दूसरा विक्षोभ आठ फरवरी को देश के उत्तरी भागों में दस्तक देगा। इस दौरान मैदानी भागों पर बादल छाए रहेंगे।

सर्द हवा के थमने से झारखंड के तापमान में तेजी आएगी। लेकिन विक्षोभ का असर खत्म होते ही उत्तर की बर्फीली हवा झारखंड की ओर होगी।

तापमान में वृद्धि के बाद भी सर्द हवाएं
राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में रविवार को भी ठंड रही। तापमान में वृद्धि होने के बावजूद सर्द हवाओं के कारण वातावरण ठंडा रहा। राजधानी का अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 12 डिग्री रहा। राज्य में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा जमशेदपुर में 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि खूंटी का तापमान सबसे कम 6.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ है और दिन में अच्छी धूप निकल रही है। इससे अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हुई।

Exit mobile version