इन राज्यों में आज और कल हो सकती है बारिश…

दिल्ली-एनसीआर के अलावा अन्य इलाकों में बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बारिश और ठंडी हवाओं से पारा थोड़ा गिर गया है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में तापमान में एक बार फिर इजाफा देखने को मिलेगा। इसके अलावा कुछ राज्यों में बारिश का भी अनुमान है।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आज और कल बारिश हो सकती है, जबकि सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 10 से 13 मार्च के दौरान गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा झारखंड में आज अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग की मानें तो एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते 12 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित हो सकता है। इसके प्रभाव से 12 से 14 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

कहां चलेगी हीटवेव?

मौसम विभाग ने बताया कि आज दक्षिण कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक इजाफा हो सकता है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

वहीं, पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। 10 से 13 मार्च के दौरान तापमान में इजाफा होगा। वहीं, मध्य भारत में अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बदलाव की संभावना है।

Exit mobile version