Site icon UP Digital Diary

बिहार: मामूली विवाद को लेकर उग्र पति ने पत्नी और बच्चों पर फेंका एसिड

सहरसा के शहर के वार्ड नं 27 स्तिथ शारदा नगर बटराहा निवासी रवि पोद्दार ने अपनी पत्नी व बच्चों पर एसिड फेंक द‍िया। जिससे पत्नी सहित तीन बच्चे जख्मी हो गए। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार की देर रात करीब 12 बजे की है। घटना के बाद पति फरार है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जाता है। इस घटना में पत्नी ममता देवी, पुत्री रिचा कुमारी (12 वर्ष), पुत्र निशांत (8 वर्ष), अंशु (6 वर्ष) जख्मी हैं। पत्नी की गंभीर स्थिति बताई जाती है। जिसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

कहा यह जा रहा है कि पति और पत्‍नी मेंं रोज की तरह मामूली विवाद हो रहा था। इसी दौरान पति काफी उग्र हो गए। उसने अपनी पत्‍नी और तीनों बच्‍चे पर एसिड फेंक दिया। चोरों जख्‍मी हैं। चारों का इलाज अस्‍पताल में चल रहा है। चिकित्‍सक ने कहा कि चारों की स्‍थि‍ति में सुधार है। हालांकि महिला ज्‍यादा गंभीर है।   

बुधवार को देर रात करीब 12 बजे अपनी पत्नी व बच्चे पर एसिड अटैक कर दिया। जिसमें पत्नी ममता देवी (उम्र 30 वर्ष) एवं तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद स्वजनों ने आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में स्वजन की मानें तो देर रात पति-पत्नी के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। इसी दौरान पति रवि पोद्दार ने अपनी पत्नी ममता देवी और मासूम तीन बच्चों पर एसिड अटेक कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपित पति मौके से फरार हो गया है।

जख्मी महिला का फर्द बयान लेने आये सदर थाना के एएसआई धनबिहारी मिश्रा ने पूछने पर बताया की पति पत्नी में मामूली विवाद हुआ था। पति रवि पौद्दार ने देर रात सोये अवस्था में अपनी पत्नी ममता देवी और अपनी दो बेटी पर एसिड अटैक कर फरार हो गया है। उन्होंने कहा कि आरोपित की जल्द गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version