आज तूफान मोका भीषण चक्रवात में हो जाएगा तब्दील, मौसम विभाग ने दी जानकारी…

चक्रवाती तूफान ‘मोका’ तेजी से उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक बहुत भीषण चक्रवात में बदलने की संभावना है। तूफान के बांग्लादेश के काक्स बाजार और म्यांमार के क्यौकप्यू को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 150 से 175 किमी प्रति घंटे रहेगी।

आज कहां होगी बारिश?

तेज गति से चलेगी हवा

पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में आज सुबह 110-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल रही है, जिसकी रफ्तार शाम तक 130 से 145 किमी प्रति घंटे हो जाएगा। बंगाल के पूर्वोत्तर खाड़ी में आज 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इसके 13 मई की सुबह तक 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी के निकटवर्ती क्षेत्र में 13 मई और 14 मई को 55-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चलने की संभावना है।

समुद्र की स्थिति

अंडमान सागर में आज और कल समुद्र की स्थिति बेहद खराब रहेगी। बंगाल की खाड़ी में भी समुद्र की स्थिति खराब है। हालांकि, इसमें 14 मई से सुधार होगा। मछुआरों को अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version