Site icon UP Digital Diary

जल्द करने वाले शादी के बंधन में बंधेंगे कुंडली भाग्य के ये दो सितारे

एकता कपूर का सुपरहिट टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में कई बड़े-बड़े सितारे नजर आते हैं और सभी के लाखों फैंस हैं। अब हाल ही में आई खबर के मुताबिक इस सीरियल के 2 सितारे एक के बाद एक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जी दरअसल हम बात कर रहे हैं श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) और संजय गगनानी (Sanjay Gagnani) की। ये दोनों अपने शो में कई बार सात फेरे ले चुके हैं लेकिन इस बार ये दोनों सितारे असल जिंदगी में शादी करने के लिए तैयार हैं। जी हाँ और इन दोनों सितारों के पार्टनर अलग है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धा आर्या 16 नवंबर 2021 को दिल्ली में शादी करने जा रही हैं।

एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट को माने तो श्रद्धा आर्या की शादी में परिवार के कुछ चंद लोग ही शामिल होने वाले हैं। वैसे अब तक ये बात साफ नहीं हुई है कि श्रद्धा आर्या की शादी में कुंडली भाग्य की टीम पहुंचेगी या फिर नहीं।।।। क्योंकि अब तक श्रद्धा आर्या ने अपनी शादी को लेकर किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा आर्या ने साल 2015 में जयंत नाम के एक एनआरआी के साथ सगाई की थी और उसी के कुछ समय बाद उनकी सगाई टूट गई। वहीं उसके बाद श्रद्धा आर्या ने आलम सिंह को डेट किया और नच बलिए 9 में आने के 2 महीने बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालाँकि अब श्रद्धा किनके साथ शादी करने जा रहीं हैं इसका खुलासा नहीं हो पाया है। आपको बता दें कि श्रद्धा आर्या के अलावा टीवी एक्टर संजय गगनानी भी शादी करने की तैयारी कर रहे हैं।

जी दरअसल कुछ समय पहले ही संजय गगनानी ने खुलासा किया था कि वो अपनी मंगेतर पूनम प्रीते के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। अब इस बीच संजय गगनानी की शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है। आपको बता दें कि संजय गगनानी और पूनम प्रीत 26 नवंबर को साथ जीने मरने की कसम खाने वाले हैं। संजय गगनानी और पूनम प्रीत ने साल 2018 में सगाई की थी।

Exit mobile version