Site icon UP Digital Diary

विदेश राज्य मंत्री ने रवांडा गणराज्य के राष्ट्रपति पाल कागामे से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा…

विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने 14-15 नवंबर 2021 को ईस्ट अफ्रीका में स्थित रवांडा की राजधानी किगाली में आयोजित पहली भारत-रवांडा संयुक्त आयोग की बैठक (JCM) की सह-अध्यक्षता की। इसके लिए मंत्री ने रवांडा गणराज्य की आधिकारिक यात्रा की। इस यात्रा के दौरान, विदेश राज्य मंत्री ने रवांडा गणराज्य के राष्ट्रपति पाल कागामे से मुलाकात की। इस दौरान मुरलीधन ने रवांडा के साथ द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। साथ ही रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

यात्रा के दौरान मंत्री ने रवांडा गणराज्य के राष्ट्रपति पॉल कागामे से मुलाकात की। राष्ट्रपति कागामे ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और भारत और रवांडा के बीच रणनीतिक साझेदारी के बारे में बात करते हुए पूरी क्षमता के साथ भारत के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने 2022 में रवांडा में होने वाले चोगम शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारतीय नेतृत्व को भी आमंत्रित किया।

Exit mobile version