Site icon UP Digital Diary

अंतरिक्ष में रूसी परमाणु क्षमता को लेकर अमेरिकी दावे को रूस ने नकारा

रूस ने गुरुवार को अंतरिक्ष में नई रूसी परमाणु क्षमताओं को लेकर अमेरिका के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। रूस ने अमेरिकी दावे को दुर्भावनापूर्ण और व्हाइट हाउस की चाल बताया। कहा- अमेरिका ने ऐसा इसलिए कहा ताकि वह मास्को से मुकाबला करने के लिए अमेरिकी सांसदों को और अधिक धनराशि स्वीकृत करने के लिए प्रेरित कर सके।

अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी ने क्या किया था दावा?
अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी ने दावा किया था कि रूस अंतरिक्ष में अपनी परमाणु शक्ति बढ़ा रहा है जो कि काफी खतरनाक है। रूस की आर्मी अंतरिक्ष में न्यूक्लियर एंटी सेटेलाइट सिस्टम तैनात करना चाहती है ताकि अंतरिक्ष में जाकर दुश्मन की सभी नेविगेशन सेटेलाइट को खत्म कर सके।

उकसाने की कोशिश कर रहा अमेरिकाः दिमित्री पेसकोव
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यह स्पष्ट है कि व्हाइट हाउस किसी भी तरह से अमेरिकी संसद को धन आवंटित करने के विधेयक पर मतदान करने के लिए उकसाने की कोशिश कर रहा है। साथ ही कहा कि अमेरिका भी कई नए हथियार विकसित कर रहा है।

यहां बता दें कि रूस और चीन को अमेरिका अपना बड़ा प्रतिद्वंदी मानता है। उसका कहना है कि रूस और चीन दोनों परमाणु, साइबर और अंतरिक्ष क्षमताओं सहित नई हथियार प्रणालियों की एक चेन विकसित कर रहे हैं।

Exit mobile version