घर की इस दिशा में रखें मटका, सुख- समृद्धि प्राप्त होगी

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। शास्त्र में घर की सभी चीजों को रखने के लिए उचित दिशा बताई गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की चीजों को उत्तम दिशा में रखने से इंसान का जीवन सुखमय होता है। माना जाता है कि घर में पानी के मटका को सही दिशा में नहीं रखने से इंसान को जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ता है। इसलिए मटका को घर की शुभ दिशा में रखना चाहिए। अगर मटका को सही दिशा में रखा जाए, तो इससे घर में खुशहाली आती है। चलिए जानते हैं मटका को घर की किस दिशा में रखना फलदायी होता है।

इस दिशा में रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सदैव मटका को उत्तर या पूर्व दिशा अर्थात् ईशान कोण में रखना चाहिए। माना जाता है कि इन दिशाओं में बृहस्पति देव का वास होता है और अगर आप इस दिशा में मटका रखते हैं, तो बच्चों के भौतिक विकास में मदद प्राप्त होती है। इसके अलावा बच्चों के करियर में ग्रोथ होती है।

इस बात का रखें ध्यान
मटका को हमेशा ढक कर रखना चाहिए। इसको ढकने के लिए प्लास्टिक के ढक्कन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसकी जगह आप मिट्टी के ढक्कन का उपयोग करें। इससे अधिक लाभ प्राप्त होता है।

मटका से जुड़े वास्तु नियम

Exit mobile version