टेक्सस में भीषण आग ने मचाया कहर, सैकड़ों जानवर और कई घर जले

अमेरिका के टेक्सस राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी आग ने लाखों मीटर के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। इस आग के कारण हजारों घर और जानवर भी जल गए हैं। यही नहीं आग बुझने के बाद अब इसके निशान भी टेक्सस राज्य में दूर-दूर तक दिखाई दे रहे हैं। इस आग को स्मोकहाउस क्रीक फायर भी कहा जा रहा है।

अमेरिका के टेक्सस राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी आग ने लाखों मीटर के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। इस आग के कारण हजारों घर और जानवर भी जल गए हैं। यही नहीं, आग बुझने के बाद अब इसके निशान भी टेक्सस राज्य में दूर-दूर तक दिखाई दे रहे हैं।

आग ने मचाया कहर

दरअसल, टेक्सास पैनहैंडल के जंगलों में आग लग गई थी, जिसके कारण लोगों को प्रभावित क्षेत्र छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा। इसके कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति काट दी गई, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए।

इसके अलावा एक परमाणु हथियार इकाई को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। क्योंकि तेज हवाओं, सूखी घास और बेमौसम गर्म तापमान के चलते आग तेजी से फैल रही थी।

इस आग को स्मोकहाउस क्रीक फायर भी कहा जा रहा है। जंगल में लगी आग के कारण जानवर की जान भी चली गई।

स्मोकहाउस क्रीक में लगी आग टेक्सस के इतिहास की सबसे बड़ी है। इस आग ने टेक्सस राज्य को बुरी तरह प्रभावित किया है। फिलहाल आग बुझाने के बाद पीड़ितों की मदद की जा रही है। बता दें कि इस आग की चपेट में आने से 10 लाख एकड़ से अधिक इलाका जलकर खाक हो चुका है।

Exit mobile version