Site icon UP Digital Diary

शादी समारोह में कैबिनेट मंत्री संयज निषाद पर हमला

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर रविवार देर रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए है। दरअसल, संजय निषाद रविवार को उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में मोहम्मदपुर कठार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। यहां पर 20-25 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। जिससे उन्हें चोट लग गई। घायल हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस हमले का आरोप संजय निषाद ने सपा कार्यकर्ताओं पर लगाया है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है। जिसमें लिखा है कि ‘संतकबीर नगर मोहम्मदपुर कठार के यादवों ने मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद पर हमला किया है।’

धरने पर बैठे संजय निषाद और समर्थक
जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह में संजय निषाद पर 20-25 लोगों ने हमला किया है. उनकी नाक पर चोट आई। समर्थकों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और उनका इलाज कराया। इसके बाद संजय निषाद और उनके समर्थक अस्पताल और पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए। उनके समर्थकों ने सपा मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस हमले का आरोप सपा कार्यकर्ताओं पर है। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version