नौतपा के दौरान इस विधि से चढ़ाएं भगवान सूर्य को जल

नौतपा की अवधि हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दौरान भगवान सूर्य की पूजा का विधान है। इस साल नौतपा 25 मई से शुरू और 2 जून को समाप्त होंगे। यह साल भर के सबसे गर्म नौ दिन माने जाते हैं। इसलिए इस दौरान कई महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना पड़ता है। इस प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए।

वहीं, इन दिनों भगवान सूर्य की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसे में सूर्य देव को प्रतिदिन जल चढ़ाएं। साथ ही उनके वैदिक मंत्रों का जाप करें।

इस विधि से सूर्य देव को चढ़ाएं जल

भगवान सूर्य अर्घ्य मंत्र

ॐ आदित्याय नम:
सहस्त्ररश्मि: शतधा वर्तमान: पुर: प्रजानामुदत्येष सूर्य:।
विश्वरूपं घृणिनं जातवेदसं हिरण्मयं ज्योतीरूपं तपन्तम्।
ऊँ नमो भगवते श्रीसूर्यायादित्याक्षितेजसे हो वाहिनि वाहिनि स्वाहेति।
गायत्री मंत्र:- ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

Exit mobile version