चुनावी नतीजों से पहले कंगना रनौत को मां ने खिलाया दही-शक्कर

इस समय पूरे देश में लोकसभा रिजल्ट की हलचल है। इस बीच कंगना रनौत (Kangana Ranaut) मतगणना के बीच पूजा-अर्चना करके अपनी मां से आशीर्वाद लेती हुई दिखाई दीं। 

फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाने वालीं कंगना रनौत पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं। इसी साल अभिनेत्री को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से टिकट मिला था। मंडी से टिकट मिलने के बाद से ही कंगना रनौत प्रचार-प्रसार में जुट गई थीं। 

कंगना रनौत ने लिया मां का आशीर्वाद

आज मतगणना है और चुनावी नतीजों से पहले कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। लोकसभा परिणाम आने से पहले कंगना ने घर पर पूजा की और मां का आशीर्वाद लिया। कंगना की मां ने उन्हें दही-शक्कर खिलाती दिख रही हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना ने तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में उनकी मां उन्हें मीठा खिलाती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “मां का आशीर्वाद।”

कंगना ने एक और तस्वीर इंस्टाग्रा स्टोरी पर शेयर की है। इस फोटो में मां कंगना के माथे को चूमती दिख रही हैं। तस्वीर के ऊपर अभिनेत्री ने लिखा, “मां ईश्वर का रूप है।” पिंक कलर की साड़ी में वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। दोनों मंदिर के सामने फोटो खिंचवा रही हैं।

कंगना रनौत ने की पूजा

एक्ट्रेस का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह चुनावी नतीजों से पहले मंदिर में पूजा करती हुई नजर आ रही हैं। एएनआई ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।

मंडी में कंगना रनौत शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं। उन्हें टक्कर देने के लिए कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह मैदान में खड़े हैं, जो महाराजा परिवार से ताल्लुक रखते हैं और हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री बने वीरभदरा सिंह के बेटे हैं।

Exit mobile version