वट सावित्री व्रत पर सुहागन महिलाएं इस विधि से करें पूजा

हिंदू धर्म में ज्येष्ठ अमावस्या बहुत शुभ मानी जाती है, क्योंकि इस तिथि पर शनि जयंती और वट सावित्री व्रत भी मनाया जाता है। वहीं, वट सावित्री का व्रत सुहागन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। ऐसे में इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानना बेहद जरूरी है। ऐसा कहा जाता है, जो महिलाएं इस कठिन व्रत (Vat Savitri Vrat 2024) का पालन करती हैं, उनका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहता है। इस बार यह व्रत, 6 जून यानी आज मनाया जा रहा है, तो आइए इस दिन की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त को जानते हैं –

वट सावित्री व्रत शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि 5 जून 2024 को शाम 07 बजकर 54 पर शुरू हो चुकी है। वहीं, इसका समापन 6 जून यानी आज शाम 06 बजकर 07 मिनट पर होगा। इसके साथ ही वट सावित्री व्रत की पूजा सुबह 10 बजकर 36 मिनट से दोपहर 02 बजकर 04 मिनट तक के बीच होगी।

वट सावित्री व्रत पूजा विधि

Exit mobile version