शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा टूटा

शेयर बाजार में आज यानी 24 जून को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है। ये 23,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी देखने को मिल रही है। बैंकिंग और मेटल शेयर्स में आज ज्यादा गिरावट है। इंडसइंड बैंक के शेयर में आज करीब 3% की गिरावट है। वहीं टाटा स्टील का शेयर भी 2% से ज्यादा टूटा है।

अमेरिकी शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार
फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली की। NSE पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार FIIs ने ₹1,790.19 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹1,237.21 करोड़ के शेयर बेचें।
अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को फ्लैट कारोबार रहा। S&P 500 8.55 अंक की गिरावट के साथ 5,464.62 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक में भी 32.23 अंक की गिरावट रही, ये 17,689.36 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, डाओ जोन्स में 15.57 अंक की तेजी रही।

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 21 जून को निफ्टी ने 23,667 का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। हालांकि, दिनभर के कारोबार के बाद यह नीचे आया और 65 अंक की गिरावट के साथ 23,501 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, सेंसेक्स में भी 269 अंक की गिरावट रही, ये 77,209 के स्तर पर बंद हुआ था।

Exit mobile version