लेडी सुपरस्टार विजयशांति के जन्मदिन पर उनकी फिल्म ‘एनकेआर 21’ से सामने आया दमदार लुक

साउथ की लेडी अमिताभ कही जाने वाली अभिनेत्री विजयशांति आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी नई फिल्म ‘एनकेआर 21’ के निर्माताओं द्वारा उनके फैंस के लिए एक तोहफा देने का काम किया गया है।

एक्शन अवतार में दिखाई दे रही हैं विजयशांति
‘एनकेआर 21’ में विजयशांति पुलिस अधिकारी का रोल निभा रही हैं। फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म से उनके लुक को जारी कर दिया है। विजयशांति का लुक जारी होने के बाद साफ हो गया है कि वो परदे पर आईपीएस ऑफिसर का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। टीजर में वो काफी दमदार नजर आ रही हैं और उन्हें दुश्मनों पर गोलियां चलाते हुए देखा जा सकता है। विजयशांति के फैंस उनके एक्शन अवतार को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। बता दें कि निर्माताओं की ओर से 23 जून को वादा किया गया था कि वो 24 जून को विजयशांति का लुक जारी करेंगे।

साई मांजरेकर भी निभा रही हैं मुख्य किरदार
‘एनकेआर 21’ में नंदामुरी कल्याण राम मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जो इन दिनों इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके अलावा अभिनेत्री साई मांजरेकर भी लीड रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप चिलुकुरी ने किया है और उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी है। मुप्पा वेंकैया चौधरी, अशोक वर्धन मुप्पा और सुनील बालूसु इसके निर्माता है और फिल्म का निर्माण एनटीआर आर्ट्स और अशोका क्रिएशन्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में अजनीश लोकनाथ का संगीत सुनने को मिलेगा। कैमरे का काम सी. राम प्रसाद संभाल रहे हैं।

Exit mobile version