Nokia ने लॉन्च किए दो नए दमदार फीचर फोन

स्मार्टफोन से भरे बाजार में अपनी जगह बनाते हुए Nokia ने फिर दो नए फोन लॉन्च कर दिया है। ये दोनों फीचर फोन हैं, जिसमें Nokia 22 2024 और Nokia 235 4G 2024 को शामिल किया गया है। इन डिवाइस में आपको पुराने स्नेक गेम मिलता है और साथ ही यूट्यूब की सुविधा भी मिलती है।

बता दें कि Nokia 220 4G और Nokia 235 4G 2024 वेरिएंट को Nokia 3210 के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। नए पेश किए गए फीचर फोन 2.8-इंच IPS LCD स्क्रीन मिलती है और ये 9.8 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं। इसके अलावा हैंडसेट में UPI ट्रांजेक्शन के साथ-साथ क्लाउड ऐप्स का भी सपोर्ट है। Nokia 220 और Nokia 235 फीचर फोन क्लासिक स्नेक गेम के साथ आते हैं। आइये इनके बारे में जानते हैं।

Nokia फीचर फोन की कीमत

नोकिया फीचर फोन के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले-
नोकिया 220 4G और नोकिया 235 4G 2024 वेरिएंट में 2.8 इंच की QVGA IPS LCD स्क्रीन मिलती है।

प्रोसेसर- इन दोनों डिवाइस में Unisoc T107 चिपसेट है, जिसे 64MB रैम और 128MB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।इसके अलावा इन डिवाइस की स्टोरेज क्षमता को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा- नोकिया 220 4G 2024 में बैक पैनल पर सिर्फ LED टॉर्च दी गई है, यानी इसमें कोई कमरा नहीं है। वहीं नोकिया 235 4G 2024 में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है।

बैटरी- दोनों फोन में 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी है, जो 9.8 घंटे तक की बैटरी लाइफ देती है। इनमें USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए है, जो डिवाइस को आसानी से चार्ज कर देते हैं।

अन्य फीचर्स

Exit mobile version