आतिशी बनेंगी दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री।

अरविंद केजरीवाल आज 4 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौपेंगे, जिसके बाद आतिशी शाम 4.30 बजे शपथ ले सकती हैं।

अरविन्द केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद के इस्तीफे की खबर के बाद से ही दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नामों पर कयासों का सिलसिला चल रहा था जिसे आज अरविन्द केजरीवाल ने अपने निवास पर एक बैठक में सर्वसम्मति से साफ़ कर दिया। अब दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री आतिशी होंगी।

आतिशी ने दिल्ली के नए सी.एम बनने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद दिया और कहा कि “मुझे खुशी है कि अरविंद केजरीवाल ने मुझ पर इतना भरोसा दिखाया है, लेकिन उससे भी ज्यादा मैं दुखी हूं कि मेरे बड़े भाई अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं। मैं आज आप विधायकों और दिल्ली के दो करोड़ लोगों की ओर से कहना चाहती हूं कि दिल्ली में केवल एक मुख्यमंत्री है और उनका नाम अरविंद केजरीवाल है।”

मंगलवार को अरविन्द केजरीवाल ने अपने निवास पर पार्टी के विधयाकों के साथ बैठक में आतिशी को अपने नेता के रूप में चुना, जिसका मतलब है कि वह दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनेंगी। दिल्ली के उपराज्यपाल को केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी के मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे पद की शपथ लेने की उम्मीद है।

आतिशी के पास पहले से ही शिक्षा, वित्त, राजस्व, कानून सहित काफी विभाग हैं। अब इनके साथ ही वह मुख्यमंत्री पद की भी ज़िम्मेदारी संभालेंगी।

आतिशी ने बताया की वह अपनी इस नयी ज़िम्मेदारी को विधानसभा चुनाव होने तक ही निभाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि हम लोगों का एक ही उद्देश्य है और वह है केजरीवाल जी को फिर से मुख्यमंत्री बनाना।

उन्होंने दिल्ली के लोगों और विधायकों से केजरीवाल को वोट देने और उन्हें आगामी चुनाव जिताने की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली के लोगों और आप विधायकों की ओर से यह कहना चाहती हूं कि दिल्ली में केवल एक मुख्यमंत्री है और वह अरविंद केजरीवाल हैं।

Exit mobile version