डोमिनिकन गणराज्य से सामने आई एक दुखद खबर, प्लेन के क्रैश होने से कम से कम 9 लोगों की हुई मौत

डोमिनिकन गणराज्य से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पर एक प्लेन के क्रैश होने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि लास अमेरिका एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इस दुर्घटना का कारण साफ नहीं हुआ है। इस घटना में मारे गए 9 लोगों में सात पैसेंजर्स और क्रू के दो मेंबर्स शामिल हैं। प्लेन में 6 विदेशी नागरिक थे। इसके अलावा, एक डोमिनिकन था। हालांकि, यह जानकारी नहीं दी गई कि मरने वाले विदेशी किस देश के नागरिक थे। विमान में सवार लोगों की पहचान अभी की जा रही है। इस भयानक हादसे से जुड़े दुर्घटनास्थल की सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें भी देखने को मिल रही है। दूर से ही धुआं उठता नजर आ रहा है। 

विमान कंपनी हेलिडोसा एविएशन ग्रुप के मुताबिक, कंपनी सक्रिय रूप से अधिक जानकारी प्राप्त करने और बचाव टीमों के साथ काम कर रही है। साथ ही कहा कि हमारे लिए यह हादसा काफी दुखद है। हम उन परिवारों के साथ हैं जो हमारे साथ इस कठिन समय से गुजर रहे हैं।

Exit mobile version