फैशन ट्रेंड्स – UP Digital Diary

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में छाए एमएस धोनी और साक्षी, रॉयल लुक से लूटी महफिल
गुरुवार यानी 5 मार्च को मुंबई में अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक शादी के बंधन में बंद गए। उनकी शादी का समारोह किसी बड़े क्रिकेट रीयूनियन से कम नहीं था। मेहमानों की लिस्ट देखकर ऐसा लग रहा था मानो भारतीय क्रिकेट के सारे धुरंधर एक ही छत के नीचे जमा हो गए हो।

सितारों से सजी इस शाम में, महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर बिना किसी तामझाम के, अपनी सादगी और क्लासिक स्टाइल से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

कैप्टन कूल का सिंपल और रॉयल लुक
धोनी हमेशा की तरह अपने काम और कूल अंदाज में नजर आए। उनका पहनावा उनके व्यक्तित्व से बिल्कुल मेल खा रहा था। बात करें उनके आउटफिट की, तो धोनी ने हल्के बेज-पिंक रंग का एक बेहद शानदार सिल्क का कुर्ता पहना था।

इस कुर्ते के कॉलर और कफ पर रेशम और जरदोजी की बहुत ही बारीक कढ़ाई की गई थी। लाल, हरे और सुनहरे धागों से बने छोटे-छोटे फूलों के डिजाइन इस कुर्ते को एक रॉयल टच दे रहे थे। इस शानदार सिल्क के कुर्ते को उन्होंने सफेद पायजामा पहना था, जो काफी आरामदायक और स्टाइलिश लग रहा था।

साक्षी धोनी का गॉर्जियस और ट्रेंडी अवतार
वहीं, धोनी के साथ खड़ीं साक्षी का लुक भी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश था। उनके पहनावे में ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन तालमेल नजर आया। साक्षी ने डिजाइनर हीना कोचर का तैयार किया हुआ आइवरी रंग का एक फ्लोरल अनारकली सूट पहना था। जानकारी के मुताबिक, इस शानदार आउटफिट की कीमत लगभग ₹1,17,000 है।

बात करें उनकी एक्सेसरीज की, तो इस सूट के साथ उन्होंने एक हल्का शीयर दुपट्टा कैरी किया था, जिस पर सुनहरी बॉर्डर थी। उन्होंने बहुत ही कम और सिंपल सोने की जूलरी पहनी थी। इसके अलावा अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए साक्षी ने मोतियों से जड़ी ‘बेस्पोक ओजेल’ की एक खूबसूरत पोटली ली थी और पैरों में ‘फिजी गोबलेट’ की स्टाइलिश म्यूल हील्स पहनी थीं।

क्रिकेट जगत अन्य सितारे भी हुए शामिल
शादी के इस समारोह में क्रिकेट जगत के अन्य सितारों ने भी शिरकत थी। इस दौरान जहीर खान अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ नजर आए। हरभजन सिंह-गीता बसरा और युवराज सिंह-हेजल कीच भी इस जश्न का हिस्सा बने।

इनके अलावा इरफान पठान अपनी पत्नी सफा बेग के साथ, सुरेश रैना, अनिल कुंबले, रवि शास्त्री और अजीत अगरकर और उनकी पत्नी फातिमा जैसे कई बड़े चेहरे इस महफिल की शान बने।

शादी सीजन में दिखना है सबसे अलग? लहंगे पर खूब जचेंगे सेलिब्रिटी स्टाइल ये ट्रेंडी हेयर स्टाइल्स
लहंगा पहनना हर लड़की के लिए एक ड्रीम मोमेंट होता है चाहे वो शादी हो, फेस्टिव सीजन या कोई ग्रैंड पार्टी। लेकिन लहंगे के साथ सही हेयरस्टाइल चुनना उतना ही जरूरी है जितना परफेक्ट ज्वेलरी और मेकअप।

सही हेयर स्टाइल आपके पूरे लुक को क्लासिक, रॉयल और इंस्टा-रेडी बना सकता है।अगर आप अपने लहंगे लुक को बॉलीवुड टच देना चाहती हैं तो इन हेयर स्टाइल को जरूर ट्राई करें, जो बी-टाउन की हसीनाओं से इंस्पायर्ड हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

स्लीक हाई बन
यह हेयरस्टाइल एलिगेंस और रॉयल्टी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। बालों को साफ-सुथरा पीछे करके ऊंचा बन बनाया जाता है। मांगटीका, गजरा या बन-पिन्स से इसे और खूबसूरत बना सकती हैं। ब्राइड्स या रिसेप्शन लुक के लिए बेस्ट है।

क्लासिक लो बन विद मिडल पार्टिंग
लो बन हमेशा एक एवरग्रीन ऑप्शन होता है। मिडल पार्टीशन के साथ बना यह जूड़ा गजरे के साथ बेहद ट्रेडिशनल लगता है। साड़ी और लहंगे दोनों पर शानदार लगता है।

हाफ टाई-अप में सॉफ्ट कर्ल
यह यूथफुल और रोमांटिक हेयरस्टाइल है। सामने के कुछ बालों को टाई-अप करके बाकी बालों को सॉफ्ट वेव्स में छोड़ दें। यह लहंगे के साथ हल्का-फुल्का लेकिन क्लासी लुक देता है।

मैसी बन
अगर आप कुछ स्टाइलिश और कम फॉर्मल ट्राय करना चाहती हैं, तो मैसी बन बेस्ट है। हल्के बाल बाहर निकलने दें, जिससे लुक नैचुरल लगे। हल्की ज्वेलरी के साथ परफेक्ट मैच।

साइड पार्टेड हैवी कर्ल
ग्लैमर का तड़का चाहिए तो हेवी कर्ल्स में साइड पार्टिंग करें। बालों में वॉल्यूम बढ़ाएं और उन्हें खुला छोड़ें। मांगटीका या पासा ऐड कर सकती हैं।

फिशटेल ब्रेड
फिशटेल चोटी का मॉडर्न लुक आपको सबसे अलग दिखाएगा। इसमें फूलों या बीड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ट्रेडिशनल चोटी
लंबी, घनी चोटी और उस पर गजरा या टेम्पल ज्वेलरी का टच- ये लुक हर ट्रेडिशनल फंक्शन में सबसे ज्यादा वाहवाही दिलाता है।

ओपन वेवी हेयर विद मांगटीका
अगर बाल खुले रखना पसंद है, तो वेवी टेक्सचर दें और बीच से पार्टीशन कर मांगटीका लगाएं। लाइट मेकअप के साथ बहुत खूबसूरत लगता है।

ट्विस्टेड ब्रेड हेयरस्टाइल
यह हेयरस्टाइल ट्रेडिशनल और स्टाइल का कूल मिक्स है। बालों में हल्का ट्विस्ट डालकर चोटी या ओपन हेयर में स्टाइल करें। इन हेयरस्टाइल्स से आप अपने लहंगे लुक को नया ट्विस्ट दे सकती हैं,बिल्कुल किसी बॉलीवुड डीवा की तरह।

एंटीक गोल्ड डिटेलिंग और मंदिर मोटिफ्स ने खास बनाया रश्मिका-विजय का वेडिंग लुक
रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की फोटो साझा करके अपने फैंस को एक शानदार तोहफा दिया। दोनों अपने वेडिंग लुक में इतने खूबसूरत लग रहे थे कि उनपर से नजरे हटाना मुश्किल था।

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding Look Details: दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हाल ही में बेहद शाही अंदाज में शादी रचाकर फैंस को खुश कर दिया। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा थी, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा। अब शादी की पहली तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है।
पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई इस वेडिंग सेरेमनी में केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। दूल्हा-दुल्हन का वेडिंग लुक बेहद रॉयल और ट्रेडिशनल नजर आया। खास बात यह रही कि दोनों ने अपने आउटफिट्स में परंपरा और शाही अंदाज का खूबसूरत मेल दिखाया, जिसने फैशन लवर्स का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया।

रश्मिका मंदाना का वेडिंग आउटफिट
रश्मिका ने अपने खास दिन के लिए रस्ट शेड की सिल्क साड़ी चुनी, जिस पर लाल बॉर्डर और बारीक कढ़ाई का काम किया गया था। साड़ी में पारंपरिक टेम्पल मोटिफ्स और हैंडवर्क एम्ब्रॉयडरी नजर आ रही थी, जो इसे बेहद रिच और एलीगेंट बना रही थी। साड़ी का फैब्रिक शुद्ध सिल्क था, जो लुक को और ज्यादा ग्रेसफुल बना रहा था।

उन्होंने साड़ी के साथ हैवी गोल्ड टेम्पल ज्वेलरी कैरी की। गले में मोटा चोकर, लंबा हार, कासु माला, बड़े झुमके, माथा पट्टी, नथ और कड़े उनके ब्राइडल लुक को परफेक्ट बना रहे थे। कमरबंद ने उनके पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ा। ज्वेलरी का डिजाइन पारंपरिक दक्षिण भारतीय शैली से प्रेरित था।

हेयरस्टाइल में उन्होंने सेंटर पार्टिंग के साथ बालों को बांधा और गजरे से सजाया। उनका मेकअप सॉफ्ट और न्यूड टोन में रखा गया था, जिसमें ग्लोइंग बेस, हल्की आई मेकअप और न्यूड लिप शेड शामिल था। इस मिनिमल मेकअप ने उनकी नैचुरल ब्यूटी को और निखार दिया।

विजय देवरकोंडा का वेडिंग लुक
विजय देवरकोंडा का आउटफिट वनसिंगारम वीव की मजबूती और शिल्प पर आधारित था। उन्होंने आइवरी कलर की सिल्क धोती और मैचिंग अंगवस्त्रम पहना। उनके आउटफिट में गोल्डन बॉर्डर की बारीक डिटेलिंग थी, जो इसे बेहद क्लासी बना रही थी। पारंपरिक पाट्टु स्टाइल धोती में वह किसी शाही दूल्हे से कम नहीं लग रहे थे।

उन्होंने भी गोल्ड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। गले में लंबी गोल्ड चेन, हाथों में कड़े और पारंपरिक एक्सेसरीज़ ने उनके लुक को और आकर्षक बनाया। उनकी सादगी और कॉन्फिडेंस इस ट्रेडिशनल अटायर में साफ झलक रहा था।

दोनों का वेडिंग लुक परंपरा, संस्कृति और रॉयल एलिगेंस का शानदार उदाहरण बनकर सामने आया है। शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इस कपल पर प्यार लुटा रहे हैं।

एंटीक गोल्ड डिटेलिंग और मंदिर मोटिफ्स ने खास बनाया रश्मिका-विजय का वेडिंग लुक
बीती शाम रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की फोटो साझा करके अपने फैंस को एक शानदार तोहफा दिया। दोनों अपने वेडिंग लुक में इतने खूबसूरत लग रहे थे कि उनपर से नजरे हटाना मुश्किल था।

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding Look Details: दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हाल ही में बेहद शाही अंदाज में शादी रचाकर फैंस को खुश कर दिया। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा थी, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा। अब शादी की पहली तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है।

पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई इस वेडिंग सेरेमनी में केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। दूल्हा-दुल्हन का वेडिंग लुक बेहद रॉयल और ट्रेडिशनल नजर आया। खास बात यह रही कि दोनों ने अपने आउटफिट्स में परंपरा और शाही अंदाज का खूबसूरत मेल दिखाया, जिसने फैशन लवर्स का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया।

रश्मिका मंदाना का वेडिंग आउटफिट
रश्मिका ने अपने खास दिन के लिए रस्ट शेड की सिल्क साड़ी चुनी, जिस पर लाल बॉर्डर और बारीक कढ़ाई का काम किया गया था। साड़ी में पारंपरिक टेम्पल मोटिफ्स और हैंडवर्क एम्ब्रॉयडरी नजर आ रही थी, जो इसे बेहद रिच और एलीगेंट बना रही थी। साड़ी का फैब्रिक शुद्ध सिल्क था, जो लुक को और ज्यादा ग्रेसफुल बना रहा था।

उन्होंने साड़ी के साथ हैवी गोल्ड टेम्पल ज्वेलरी कैरी की। गले में मोटा चोकर, लंबा हार, कासु माला, बड़े झुमके, माथा पट्टी, नथ और कड़े उनके ब्राइडल लुक को परफेक्ट बना रहे थे। कमरबंद ने उनके पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ा। ज्वेलरी का डिजाइन पारंपरिक दक्षिण भारतीय शैली से प्रेरित था।

हेयरस्टाइल में उन्होंने सेंटर पार्टिंग के साथ बालों को बांधा और गजरे से सजाया। उनका मेकअप सॉफ्ट और न्यूड टोन में रखा गया था, जिसमें ग्लोइंग बेस, हल्की आई मेकअप और न्यूड लिप शेड शामिल था। इस मिनिमल मेकअप ने उनकी नैचुरल ब्यूटी को और निखार दिया।

विजय देवरकोंडा का वेडिंग लुक
विजय देवरकोंडा का आउटफिट वनसिंगारम वीव की मजबूती और शिल्प पर आधारित था। उन्होंने आइवरी कलर की सिल्क धोती और मैचिंग अंगवस्त्रम पहना। उनके आउटफिट में गोल्डन बॉर्डर की बारीक डिटेलिंग थी, जो इसे बेहद क्लासी बना रही थी। पारंपरिक पाट्टु स्टाइल धोती में वह किसी शाही दूल्हे से कम नहीं लग रहे थे।

उन्होंने भी गोल्ड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। गले में लंबी गोल्ड चेन, हाथों में कड़े और पारंपरिक एक्सेसरीज़ ने उनके लुक को और आकर्षक बनाया। उनकी सादगी और कॉन्फिडेंस इस ट्रेडिशनल अटायर में साफ झलक रहा था।

दोनों का वेडिंग लुक परंपरा, संस्कृति और रॉयल एलिगेंस का शानदार उदाहरण बनकर सामने आया है। शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इस कपल पर प्यार लुटा रहे हैं।

जींस के साथ झुमके और कांच की चूड़ियां, युवाओं के बीच क्यों हिट हो रहा है देसी Maximalism
सोशल मीडिया पर अब देसी एस्थेटिक्स और फैशन का ट्रेंड है, जो वेस्टर्न मिनिमलिज्म की जगह ले रहा है।

कुछ समय पहले तक सोशल मीडिया खोलते ही हर तरफ सिर्फ पेस्टल कलर्स, सादे कपड़े और नो-मेकअप लुक ही नजर आता था। ऐसा लगता था जैसे मिनिमलिज्म ही फैशन का इकलौता नियम बन गया है, लेकिन अब हवा का रुख पूरी तरह बदल चुका है।

न्यूट्रल रंगों की उस बोरियत को तोड़ते हुए अब खनखनाती चूड़ियां, लाल सुर्ख आल्ता, मोगरे का गजरा और भारी विंटेज जूलरी की शानदार वापसी हुई है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों आज की मॉडर्न पीढ़ी ‘लेस इज मोर’ को पीछे छोड़कर बेबाक, रंग-बिरंगे और वाइब्रेंट ‘देसी मैक्सिमलिज्म’ (Desi Core) को अपना रही है।

क्या है यह ट्रेंड?
मैक्सिमलिज्म का मतलब सिर्फ ज्यादा सामान नहीं है। इसमें खुद को एक्सप्रेस भी खुलकर किया जाता है। इसमें वाइब्रेंट कलर, भारी कढ़ाई वाले कपड़े, ढेर सारी चूड़ियां और माथे पर बिंदी सब कुछ एक साथ नजर आता है। सोशल मीडिया पर अब क्लीन गर्ल एस्थेटिक की जगह देसी कोर और विंटेज रोमांस जैसे ट्रेंड्स ने ले ली है।

क्यों हो रही है देसी श्रृंगार की वापसी?
पहचान की तलाश- ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में सब कुछ एक जैसा दिखने लगा था। युवाओं को अब अहसास हो रहा है कि वेस्टर्न मिनिमलिज्म अपनाने के चक्कर में वे अपनी जड़ों से दूर हो रहे हैं। चूड़ियां खनकाना, पैरों में आल्ता लगाना और बालों में मोगरे का गजरा सजाना केवल फैशन नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति से जुड़ने का एक तरीका बन गया है।

सोशल मीडिया और विजुअल अपील– सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वही कंटेंट सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है जो विजुअली रिच होता है। एक सादे सफेद कुर्ते के मुकाबले, रंगीन दुपट्टा, झुमके और गहरे रंग का आल्ता कैमरे पर ज्यादा अट्रैक्टिव और एस्थेटिक लगता है। कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यह अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का एक नया कैनवास है।

पुरानी यादों का आकर्षण– आज की पीढ़ी अपनी दादी-नानी की पुरानी तस्वीरों से प्रेरित हो रही है। वह दौर जब श्रृंगार एक रस्म हुआ करती थी, आज के फास्ट फैशन के जमाने में बहुत सुकून देने वाला लगता है। गजरे की खुशबू और चूड़ियों की आवाज में एक ऐसी ओल्ड वर्ल्ड चार्म है, जो मिनिमलिज्म कभी नहीं दे पाया।

डिजिटल थकान– हर तरफ एक जैसी दिखने वाली सलीकेदार और परफेक्ट चीजों से लोग ऊब चुके हैं। मैक्सिमलिज्म थोड़ा मेसी, लेकिन वाइब्रेंट होता है। यह इंसान के खुशमिजाज और बिंदास स्वभाव को दिखाता है, जो किसी नियम में बंधकर नहीं रहना चाहता।

परंपरा का मेल– दिलचस्प बात यह है कि लोग अब इसे पुराने ढर्रे पर नहीं, बल्कि एक फ्यूजन के तौर पर अपना रहे हैं। जींस के साथ चांदी के भारी कड़े पहनना या को-ऑर्ड सेट्स के साथ आल्ता लगाना अब यह नया फैशन बन गया है। यह ट्रेंड बताता है कि फैशन साइकिल हमेशा घूमकर वापस आता है।

आलिया भट्ट से लेकर प्रिंस विलियम तक, BAFTA रेड कार्पेट पर दिखा सितारों का जलवा
79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स में कई बॉलीवुड और हॉलीवुड हस्तियों ने अपने खास लुक्स से खूब लाइमलाइट बटोरी।

BAFTA 2026 की रात सिर्फ बेहतरीन फिल्मों के नाम नहीं रही; यह रात रेड कार्पेट पर जादू बिखेरते सितारों की भी थी, जिन्होंने पूरी दुनिया के फैशन लवर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 22 फरवरी को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में जब सेलेब्रिटीज अपने डिजाइनर आउटफिट्स में पहुंचे, तो अवॉर्ड सेरेमनी की चमक दोगुनी हो गई।

इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड सेलेब्स Alia Bhatt और Farhan Akhtar भी शामिल हुए, जिन्होंने अपने खास अंदाज में खूब जलवा बिखेरा। इनके अलावा, हॉलीवुड स्टार्स ने भी अपनी लुक्स से अवॉर्ड नाइट में चार चांद लगा दिए। आइए एक नजर डालते हैं BAFTA पहुंचे सेलेब्स के आउटफिट्स पर।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने अपने पहले BAFTA नाइट में एक सिल्वर कलर के गुच्ची गाउन से सबका ध्यान खींचा। हाई नेकलाइन और बॉडी-स्कल्प्टेड फिटिंग वाला यह गाउन बेहद एलिगेंट लग रहा था। इसके साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट फर स्टोल भी कैरी किया। उनके इस लुक में हॉलीवुड आइकन मर्लिन मुनरो की झलक दिखाई दी।

फरहान अख्तर
फरहान अख्तर ने अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ हाथों में हाथ डाले रेड कार्पेट पर उतरे। इस खास मौके पर फरहान ने ब्लैक टक्सीडो के साथ बो पेयर किया, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, शिबानी सैटिन हॉल्टर नेक गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं।

टेयाना टेलर
इस अवॉर्ड शो में अमेरिकी स्टार टेयाना टेलर ने भी अपनी ग्लैमरस अदाओं से जलवा बिखेरा। इसके लिए उन्होंने बरबेरी का पीक-ए-बू आउटफिट पहना, जो हाई लेग स्लिट और थाई-हाई बूट्स के कारण काफी चर्चा में रहा।

एम्मा स्टोन
BAFTA नाइट में ऑस्कर विनर एक्ट्रेस एम्मा स्टोन भी शामिल हुईं। ब्लैक लुई विटन गाउन में वे बेहद आकर्षक लग रही थीं। हॉल्टर लूप और डीप नेकलाइन के साथ उनका गाउन काफी अट्रैक्टिव लग रहा था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने स्लीक बन और स्टल मेकअप चुना।

टिमोथी चालमेट
रॉयल फेस्टिवल हॉल में कई सितारों के बीच टिमोथी चालमेट ब्लैक डबल-ब्रेस्टेड सूट में काफी डैशिंग लग रहे थे। उन्होंने अपने लुक को काफी सिंपल और क्लासी रखा। साथ ही, टिमोथी ने गिवेंची सूट के साथ मैचिंग जूते और घड़ी स्टाइल किया।

प्रिंस विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स
अवॉर्ड नाइट्स को और भी ज्यादा शानदार बनाने के लिए सिर्फ बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स ही नहीं, बल्कि रॉयल कपल प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन ने भी हिस्सा लिया। प्रिंसेस कैथरीन ने बेहद खूबसूरत गाउन पहना, जबकि प्रिंस विलियम्स वाइन-टोन टक्सीडो में शाही अंदाज में नजर आए।

कैथरीन हैन
जहां ज्यादातर सितारे ब्लैक और व्हाइट में नजर आए, वहीं कैथरीन हैन ने अपने सिंपल और क्लासी अंदाज से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। वह रेड रफल्ड गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ओपन हेयरस्टाइल रखा।

रेगे-जीन पेज
ब्रिजर्टन सीरिज के पहले सीजन में ड्यूक की भूमिका निभाने वाले रेगे-जीन पेज भी खास अंदाज में नजर आए। रेड कार्पेट पर उनके अनोखे ड्रैगनफ्लाई कॉलर बटन ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।

गिलियन एंडरसन
BAFTA की खूबसूरत नाइट पर गिलियन एंडरसन ने प्रिंटेड ब्राउन ड्रेस में महफिल लूटी। क्लासी हेयरस्टाइल और न्यूड मेकअप के साथ उनका यह लुक बेहद आकर्षक लग रहा था।

माइकल बी जॉर्डन
माइकल बी जॉर्डन भी इस शानदार नाइट का हिस्सा बने। अवॉर्ड शो के दौरान जॉर्डन ग्रे ब्लेजर और ब्लैक पैंट में बेहद हैंडसम लग रहे थे।

जेसी बकले
हैमनेट के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली जेसी बकले ब्लू गाउन में बेहद हसीन लग रही थीं। काउल नेकलाइन वाले इस गाउन में वह सबसे अलग और खूबसूरत नजर आ रही थीं।

मर्दों को तुरंत इम्प्रेस करती हैं ये 6 आउटफिट डिटेल्स
क्या आपकी भी ‘पहली डेट’ आने वाली है? अगर हां, तो जाहिर है कि आप नर्वस भी होंगी और एक्साइटेड भी। हम सभी ने सुना है कि “फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन”। बता दें, पहली डेट पर आपका बरताव तो मायने रखता ही है, लेकिन उससे पहले जो चीज किसी का ध्यान खींचती है, वो है आपका आउटफिट और स्टाइल।

अक्सर लड़कियों को लगता है कि लड़के कपड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, लेकिन यह सच नहीं है। लड़के फैशन के भारी-भरकम शब्दों को भले न समझें, लेकिन वे यह जरूर नोटिस करते हैं कि आप कैसी दिख रही हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन 6 छोटी-छोटी आउटफिट डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं, जो मर्दों को तुरंत इम्प्रेस करती हैं।

लाल रंग का कमाल
मनोविज्ञान भी मानता है कि लाल रंग आकर्षण का प्रतीक है। अगर आप कंफ्यूज हैं कि क्या पहनें, तो रेड कलर चुन सकती हैं। यह न केवल आपको भीड़ से अलग दिखाता है, बल्कि यह रंग कॉन्फिडेंस और एनर्जी को दर्शाता है। एक अच्छी फिटिंग वाली लाल ड्रेस या एक सिंपल रेड टॉप भी उनका ध्यान तुरंत आपकी ओर खींच सकता है।

सही फिटिंग है सबसे जरूरी
सबसे महंगी ड्रेस भी खराब लग सकती है अगर उसकी फिटिंग सही न हो। लड़कों को अक्सर वे आउटफिट्स पसंद आते हैं जो बहुत ज्यादा ढीले न हों और न ही बहुत ज्यादा टाइट, जिसमें आप कम्फर्टेबल फील करें। ऐसे कपड़े चुनें जो आपके फिगर को सही तरीके से कॉम्प्लिमेंट करें। याद रखें, जब आप अपने कपड़ों में कम्फर्टेबल होती हैं, तो आपके चेहरे पर एक अलग ही आत्मविश्वास दिखता है।

मिनिमल एक्सेसरी
कहते हैं कि खूबसूरती सादगी में होती है। बहुत भारी-भरकम एक्सेसरी की जगह, एक मिनिमल-सी चेन या छोटा-सा पेंडेंट मर्दों को ज्यादा आकर्षक लगता है। यह आपकी गर्दन और कॉलर बोन की तरफ एक बहुत ही शालीन तरीके से ध्यान खींचता है। यह डिटेल छोटी है, लेकिन इसका असर बहुत गहरा होता है।

खुली जुल्फें और नेचुरल लुक
जी हां, यह आपके पूरे लुक का सबसे अहम हिस्सा है। ज्यादातर मर्दों को ‘नेचुरल ब्यूटी’ ज्यादा भाती है। इसलिए, चेहरे पर बहुत ज्यादा मेकअप की जगह हल्का और फ्रेश मेकअप रखें। साथ ही, बालों को खुला रखना या एक सिंपल हेयरस्टाइल बनाना, एक टाइट जूड़े की तुलना में ज्यादा रोमैटिक और अट्रैक्टिव लगता है।

अच्छी खुशबू कभी न भूलें
आपकी ड्रेस के बाद जो चीज सबसे ज्यादा याद रह जाती है, वह है आपकी खुशबू। एक अच्छी और हल्की सुगंध किसी को भी आपका दीवाना बना सकती है। ध्यान रहे, बहुत तेज परफ्यूम लगाने से बचें, लेकिन एक माइल्ड फ्रेगरेंस जरूर इस्तेमाल करें। जब आप उनके करीब से गुजरेंगी, तो वह खुशबू उन्हें आपकी याद दिलाती रहेगी।

फुटवियर
वैसे तो, यह इस पर निर्भर करता है कि आप कहां जा रही हैं, लेकिन हील्स अक्सर एक डेट के लिए क्लासिक चॉइस मानी जाती हैं। हील्स आपके पोश्चर को बदल देती हैं, जिससे आप ज्यादा एलिगेंट और कॉन्फिडेंस से भरी लगती हैं, लेकिन अगर डेट किसी कैजुअल जगह पर है, तो साफ-सुथरे और स्टाइलिश स्नीकर्स भी आपको ‘कूल गर्ल’ वाला वाइब दे सकते हैं।

धागों में बुनी भारत की विरासत: जयपुर से कश्मीर तक, जानिए इन शहरों की अनूठी बुनाई शैलियां
भारत अपनी सदियों पुरानी कपड़ा कला के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां के हर राज्य की जलवायु, इतिहास और भूगोल ने वहां के कपड़ों और बुनाई की शैली को एक खास पहचान दी है। अलग-अलग क्षेत्रों की अनूठी कपड़ा कलाएं उनकी स्थानीय संस्कृति और प्रकृति को दिखाती हैं।

भारत केवल अपनी संस्कृति और खान-पान के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी सदियों पुरानी कपड़ा कला के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है।
यहां के हर राज्य की जलवायु, इतिहास और भूगोल ने वहां के कपड़ों और बुनाई की शैली को एक खास पहचान दी है। आइए, भारत के पांच ऐसे क्षेत्रों की यात्रा करते हैं, जहां के टेक्सटाइल वहां की आत्मा की तरह हैं।

जयपुर, राजस्थान
गुलाबी नगरी जयपुर अपने रंगों के जादू के लिए जानी जाती है। यहां की टेक्सटाइल कला प्रकृति और मौसमों से प्रेरित है-
लहरिया- बहती लहरों जैसा यह पैटर्न राजस्थान के रेतीले लहरों और उत्सवों का प्रतीक है।
सांगानेरी और बगरू प्रिंट- बारीक फूलों वाले सांगानेरी प्रिंट और मिट्टी की महक वाले दाबू व बगरू ब्लॉक प्रिंट हस्तशिल्प का बेहतरीन नमूना हैं। यह कला लकड़ी के ब्लॉकों के जरिए कपड़ों पर जिंदा हो उठती है।

श्रीनगर, कश्मीर
कश्मीर की टेक्सटाइल पहचान वहां की सर्दी, बागों और प्राकृतिक सुंदरता में बसी है।
कश्मीरी शॉल- पश्मीना और कानी शॉल अपनी कोमलता और गर्माहट के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं।
बारीक कढ़ाई- यहां की सुई वाली कढ़ाई इतनी बारीक होती है कि इसे पूरा होने में महीनों लग जाते हैं। इसके मोटिफ्स अक्सर घाटी के फूलों, पानी की लहरों और बदलते मौसमों से प्रेरित होते हैं, जो कश्मीर की शांत पहचान को दिखाते हैं।

अलेप्पी, केरल
केरल का टेक्सटाइल वहां के बैकवाटर्स और मंदिरों से प्रेरित है।

कसावू- सफेद या क्रीम रंग के सूती कपड़ों पर सुनहरी जरी का बॉर्डर केरल की पहचान है। यह सादगी और भव्यता का एक अनोखा मेल है।
बुनावट- यहां के सूती वस्त्र वहां के उमस भरे मौसम के अनुकूल होते हैं, जिनमें बारीक विवरण और साफ-सुथरे बॉर्डर स्थानीय जीवन की लय को दिखाते हैं।

गंगटोक, सिक्किम
सिक्किम के कपड़े वहां के पहाड़ी जीवन और ठंड को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं।

लेप्चा और भूटिया टेक्सटाइल- ऊन और कपास से बुने गए इन कपड़ों में धारियों का सुंदर इस्तेमाल होता है।
पैटर्न- यहां की बुनाई बहुत ही नपी-तुली और बारीक होती है, जिसमें रंगों का चयन पहाड़ियों के प्राकृतिक रंग से किया जाता है। ये न केवल दिखने में सुंदर हैं, बल्कि पहाड़ों के मुश्किल जीवन के लिए बेहद टिकाऊ भी होते हैं।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश
लखनऊ की पहचान उसकी नजाकत से है और यह नजाकत यहां की चिकनकारी में साफ झलकती है।

बारीक टांके- चिकनकारी केवल एक कढ़ाई नहीं, बल्कि धैर्य और कला का मेल है। सफेद मलमल पर सफेद धागे से की गई यह नक्काशी अपनी सादगी के लिए मशहूर है। यह कला तड़क-भड़क के बजाय बारीकी पर आधारित है, जो अवध क्षेत्र की तहजीब को आज भी जिंदा रखे हुए है।

प्लेन साड़ी पहनकर हो गई हैं बोर? इन 5 फैशन ट्रिक्स को अपनाकर दिखें गॉर्जियस और स्टाइलिश
साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जिसे हर उम्र की लड़कियां पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी साड़ी पहनने की शौकीन हैं, लेकिन हर बार वही पुराने अंदाज में साड़ी स्टाइल करती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फैशन ट्रिक्स के बारे, जिनकी मदद से आप अपनी प्लेन साड़ी में भी स्टाइलिश नजर आएंगी।

शादी हो या ऑफिस पार्टी अब ज्यादातर लड़कियां हैवी वर्क साड़ी की जगह प्लेन साड़ी पहनना काफी पसंद करती हैं। यह सादगी, एलिगेंस और कंफर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मानी जाती है, लेकिन कई बार लड़कियां एक ही स्टाइल में साड़ी को पहनकर बोर हो जाती हैं।

ऐसे में बस जरूरत है सही तरीके से पहनने और छोटे-छोटे फैशन ट्रिक्स अपनाने की, जो आपके लुक को बेहद स्टाइलिश बना देंगे। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपनी प्लेन और बोरिंग साड़ी को स्टाइलिश बना सकती हैं।

. डिजाइनर ब्लाउज चुनें
प्लेन साड़ी को फैशनेबल बनाने का सबसे आसान तरीका है डिजाइनर ब्लाउज चुनना। अगर आपकी साड़ी प्लेन या लाइट कलर की है, तो ब्राइट या डार्क कलर का ब्लाउज या डिजाइनर ब्लाउज पहनें। यह आपको रिच और क्लासी लुक देगा। वहीं, डिजाइनर और कंट्रास्ट ब्लाउज आपकी साड़ी में नई जान डाल देगा और लुक मॉडर्न भी नजर आएगा।

. बेल्ट स्टाइल करें
अगर आपकी साड़ी सिंपल है और उसे स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो साड़ी के साथ मैचिंग बेल्ट, लेदर बेल्ट या मेटल बेल्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। आजकल ये फैशन काफी ट्रेंड में है। साड़ी के पल्लू को सीधा छोड़ने की बजाय कमर पर बेल्ट लगाएं। इससे आपका फिगर कर्वी नजर आएगा और लुक क्लासी और ट्रेंडी लगेगा।

. एक्सेसरीज से स्टाइल बढ़ाएं
अगर आप प्लेन साड़ी पहन रही हैं, तो बिना एक्सेसरीज के लुक बिल्कुल फ्लैट नजर आएगा। आप साड़ी लुक को खूबसूरत और स्टाइलिश बनाने के लिए स्टेटमेंट इयररिंग्स, बैंगल्स और रिंग्स का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, आप हैवी नेकलेस या बिंदी से इसे तुरंत अट्रैक्टिव और ग्लैमरस बना सकती है।

. मॉडर्न तरीके से करें स्टाइल
साड़ी को अलग लुक देने का सबसे आसान तरीका है उसे अलग-अलग स्टाइल में पहनना। आप साड़ी को नया ट्विस्ट देकर जैसे मराठी स्टाइल, बंगाली स्टाइल, पैंट-स्टाइल या डबल पल्लू स्टाइल में भी वियर कर सकती हैं। इससे आपकी साड़ी सिर्फ ट्रेडिशनल नहीं, बल्कि फैशनेबल और मॉडर्न भी लगेगी। इसके साथ आप ब्रोच का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

. फुटवियर और हेयरस्टाइल का ध्यान
साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए सही फुटवियर और हेयरस्टाइल का सिलेक्शन जरूरी है। हील्स या जूती आपकी साड़ी को ग्रेसफुल बनाती हैं। वहीं, साड़ी लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए लाइट वेव्स, कर्ली हेयर, बन या बाल खुले भी रख सकती हैं। ऐसा करने से सिंपल साड़ी भी खूबसूरत और अट्रैक्टिव नजर आएगी।

छोड़िए वही पुराना लाल रंग! इस वैलेंटाइन्स डे इन 5 क्लासी कलर्स से खुद को दें नया लुक
वैलेंटाइन्स डे पर कई लड़कियां लाल रंग पहनने को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं, तो कई इस कलर को पहनकर बोर हो जाती हैं। अगर आप भी उनमें से हैं और इस वैलेंटाइन्स पर कुछ अलग रंग की ड्रेस ट्राई करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ट्रेंडी और क्लासी कलर्स के बारे में बताएंगे, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

फरवरी का महीना कपल्स के लिए बेहद खास होता है। बात जब ‘वैलेंटाइन्स डे’ की हो, तो दिमाग में सबसे पहला ख्याल लाल रंग का आता है। इस स्पेशल मौके पर कई लोग रेड कलर के आउटफिट पहनना पसंद करते हैं, तो कुछ नहीं। अगर आप इस वैलेंटाइन्स डे पर वही पुराना घिसा-पिटा रेड लुक कैरी नहीं करना चाहती, तो इन कलर ऑप्शन्स से आइडिया ले सकती हैं।

पेस्टल पिंक कलर
वैलेंटाइन्स डे पर रेड कलर पहनना नहीं चाहती हैं, तो पेस्टल पिंक यानी हल्के गुलाबी कलर को चुन सकती हैं। यह कलर ज्यादा भड़कीला नहीं दिखता और यह आंखों को सुकून देता है। आप पिंक कलर की वेस्टर्न, ट्रेडिशनल या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। यह आपको सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देता है। साथ ही, यह कलर डे-डेट के लिए सबसे परफेक्ट माना जाता है।

आजकल लैवेंडर और सॉफ्ट पर्पल कलर काफी ट्रेंड में हैं। यह रंग ट्रेंडी होने के साथ-साथ आपके लुक को क्लासी और एलिंगेट बनाने में मदद करेगा। अगर आप इस वैलेंटाइन कुछ नया कलर ट्राई करना चाहती हैं, तो यह रंग एक बेहतरीन ऑप्शन रहेगा। यह आपको रिफ्रेशिंग और ग्रेसफुल लुक देगा। इसके साथ आप कॉन्ट्रास्ट जूलरी भी कैरी कर सकती हैं।

रॉयल ब्लू कलर
अगर आप अक्सर वैलेंटाइन्स डे पर रेड पहनती हैं और इस बार कुछ अलग कलर ट्राई करना चाहती हैं, तो रॉयल ब्लू कलर को भी सिलेक्ट कर सकती हैं। यह कलर आपको रॉयल और क्लासी लुक देगा। इस दिन को खास बनाने के लिए आप ब्लू कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस, मिनी ड्रेस, साड़ी, बॉडीकॉन या शॉर्ट ड्रेस चुन सकती हैं। इसमें आपकी फोटोज भी काफी खूबसूरत और शानदार आएंगी।

ग्रीन कलर
इस बार रेड की जगह लाइट ग्रीन या एमरल्ड कलर के आउटफिट को जरूर ट्राई करें। यह कलर हर तरह के स्किन टोन पर खूब जंचता है। अगर आप इस वैलेंटाइन्स डे पर पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जा रही हैं, तो ग्रीन कलर की बॉडीकॉन, गाउन, साड़ी या शॉर्ट ड्रेस को ऑप्शन में रखें। इस रंग की ड्रेस में आपकी फोटोज भी काफी खूबसूरत आएंगी।

येलो कलर
अगर आपके प्यार की शुरुआत दोस्ती से हुई है, तो येलो कलर भी वैलेंटाइन्स डे के लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा। इस कलर के आउटफिट को पहनकर आप अपने पार्टनर को और इंप्रेस कर सकती हैं। यह कलर हर मौके पर गॉर्जियस, रिच और एलिगेंट लुक देता है।