कुछ

जाने-अनजाने 

 फ़ल 

गर्मियों के आते ही आम, लीची जैसे लोकप्रिय फलों के अलावा, कई ऐसे भी फल दिखाई पड़ते हैं जिनके नाम और स्वाद से हम अनजान हैं। पर ये मौसमी फल न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। 

आइए, जानते हैं भारत के इन 11 कम दिखने वाले फलों के बारे में जो आपको गर्मियों में ठंडक और ताजगी का अनुभव कराएंगे।

गहरा बैंगनी रंग, कसैला स्वाद। यह फल ठंडक प्रदान करता है, डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है, रक्त शुद्धिकरण करता है और  पाचन तंत्र को सुधारता है।

जामुन 

Indian Blackberry 

बैंगनी-काला रंग, खट्टा-मीठा स्वाद। यह शरीर को ठंडक पहुँचाता है, इम्युनिटी बढ़ाता है, और पाचन में सहायक होता है।

फालसा 

Sherbet Berry 

मीठा, रसीला, काले, लाल और सफेद । एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर, इम्यून सिस्टम मजबूत करता है, और हृदय के लिए फायदेमंद है। 

शहतूत 

Indian Mulberry

हरा-पीला रंग, खट्टा-मीठा स्वाद।विटामिन C से भरपूर, इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और हृदय के लिए फायदेमंद है। 

खिरनी 

Obtuse-Leaved Mimusops 

हरे-पीले रंग के फल, खट्टा-मीठा स्वाद।पाचन तंत्र को सुधारता है, ऊर्जा प्रदान करता है, आंतों और त्वचा के लिए लाभकारी है।

बड़हल 

Monkey Fruit 

घुमावदार फल, खट्टा-मीठा स्वाद।पाचन में मदद करता है, रक्त शुद्धिकरण और इम्यून सिस्टम मजबूत करता है।

जंगल जलेबी 

Manila Tamarind 

छोटा आकार लाल-सफ़ेद रंग, खट्टा फल। विटामिन C और  एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर,  इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

करोंदा 

Carandas Plum 

हरे रंग का फ़ल, खट्टा स्वाद।  अम्बार भी कहते हैं। विटामिन C और फाइबर से भरपूर, पाचन तंत्र को सुधारता है, और शरीर को ठंडक देता है।

अंबाड़ा 

Hog Plum 

छोटे आकार के फ़ल गुच्छों में।   पाचन में सुधार करता है, त्वचा के लिए लाभकारी, हृदय के लिए फायदेमंद, और ऊर्जा प्रदान करता है।

गूलर 

Cluster Fig 

खट्टा स्वाद, लाल-गुलाबी रंग। गर्मियों में ठंडक प्रदान करता है, पाचन में सहायक, और वजन घटाने में मदद करता है।

कोकम  

Garcinia Indica 

सख्त बाहरी आवरण, मीठा गूदा।पाचन तंत्र को सुधारता है, पेट की समस्याओं को दूर करता है, और शरीर को ठंडक प्रदान करता है।

बेल 

Stone Apple 

ये फल न केवल विभिन्न प्रकार के स्वाद और पोषण प्रदान करते हैं बल्कि गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुँचाने और हाइड्रेटेड रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।