अमेरिका में डेनवर एयरपोर्ट पर सुरक्षा घेरा तोड़कर रनवे तक पहुंचा व्यक्ति

अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एयरपोर्ट की सुरक्षा घेरा तोड़कर (बाड़ कूदकर) रनवे पार कर रहे एक व्यक्ति की विमान से टकराने के कारण मौत हो गई।

यह टक्कर लॉस एंजिल्स जा रही फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइट 4345 के उड़ान भरते समय हुई, टक्कर के तुरंत बाद विमान के केबिन में धुआं भर गया। पायलटों ने तत्परता दिखाते हुए टेक-ऑफ रद कर दिया।

यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं। उड़ान रद करने के बाद आपातकालीन स्लाइड के जरिए यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की नहीं हुई पहचान

एयरपोर्ट प्रशासन ने मौके पर बाड़ की लाइन की जांच की और पाया कि वह सही-सलामत है, बताया जा रहा है कि मरने वाला एयरपोर्ट का कर्मचारी नहीं था। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

घटना के बाद बंद किया गया रनवे

ATC.com वेबसाइट के अनुसार, फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइट 4345 स्थानीय समय के अनुसार, रात करीब 11:19 बजे (शनिवार, ब्रिटेन के समयानुसार सुबह 6.19 बजे) उड़ान भर रही थी, तभी विमान की टक्कर एक पैदल यात्री से हो गई और यात्री की मौत हो गई। इस दौरान फ्लाइट के इंजन में आग भी लग गई।

घटना के तुरंत बाद रनवे को बंद कर दिया गया। संभावना है कुछ घंटों बाद फिर से रनवे पर उड़ान शुरू किया जाए। 

12 यात्रियों को मामूली चोटें

घटना के समय विमान में 224 यात्रियों और चालक दल के 7 सदस्य सवार थे। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल गया। इनमें से 12 लोगों को मामूली चोटें आईं और उनमें से पांच को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। लॉस एंजिल्स जाने वाली इस फ्लाइट के यात्रियों को बस से एयरपोर्ट टर्मिनल तक ले जाया गया। इनमें से ज्यादातर यात्री दूसरी फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइ से रवाना हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency