Chardham Yatra: ऋषिकेश में पंजीकरण के लिए उमड़ी भीड़, टिकट लेने के दौरान धक्का मुक्की

ऋषिकेश रोडवेज बस अड्डे पर टिकट लेने के दौरान यात्रियों ने टिकट काउंटर का शीशा और जाल तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कुछ यात्री लाइन तोड़कर टिकट के लिए आगे लग गए, कुछ यात्री करीब  एक घंटे से लाइन में लगकर टिकट लेने का इंतजार कर रहे थे।

लाइन के बीच में से आगे बढ़ने के दौरान यात्रियों में आपस में धक्का मुक्की हो गई। इस दौरान कुछ यात्रियों ने टिकट काउंटर पर जोर से धक्का दे दिया। जिससे काउंटर पर लगा शीशा और जाल टूटकर अंदर गिर गया। रोडवेज अधिकारियों की ओर से पुलिस बुलाने के बाद स्थिति नियंत्रण में हुई। वहीं ट्रांजिट कैंप में भी पंजीकरण बंद हैं। यात्रियों को टोकन देने की व्यवस्था की जा रही है। आईएसबीटी में पंजीकरण बंद होने के बाद भी यात्रियों की भीड़ काउंटर पर लगी है।

चारधाम यात्रा : ट्रांजिट कैंप में भारी भीड़, सभी काउंटर फुल

शुक्रवार को चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में तीर्थयात्रियों की भीड़ आने से पंजीकरण काउंटर, जर्मन हैंगर, पगोडा टेंट और पार्किंग परिसर फुल रहा। तीर्थयात्रियों की भीड़ इतनी थी कि सुबह से शाम तक ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण के 24 काउंटरों पर भीड़ लगती रही। आईएसबीटी स्थित छह काउंटरों पर भी पंजीकरण कराने के लिए तीर्थयात्रियों की भीड़ लगी रही। सुबह सात बजे से ही चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप परिसर में तीर्थयात्रियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। दोपहर होते ही पूरा ट्रांजिट कैंप परिसर तीर्थयात्रियों से भर गया। कई तीर्थयात्री पंजीकरण कराकर ट्रांजिट कैंप में ही आराम करने लगे। इससे तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ गई। पंजीकरण काउंटरों पर भी सुबह से शाम तक लंबी-लंबी लाइनें लगती रही। ट्रांजिट परिसर में तीर्थयात्रियों के लिए लगाए गए जर्मन हैंगर और पगोडा टेंट फुल भरे रहे। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से आए प्रभात से बताया कि हम करीब 100 तीर्थयात्रियों के दल के साथ आए हैं। पंजीकरण के लिए लाइन में लगे हैं।

कैंप में तीर्थयात्रियों की भीड़ दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। तीर्थयात्रियों के लिए सभी व्यवस्था जुटाई गई हैं। निशुल्क भोजन, शुद्ध शीतल पेयजल आदि की व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ने पर प्रशासन पूरी व्यवस्था संभालने के लिए तैयार है। – डॉ.पीपी नौटियाल, विशेष कार्याधिकारी, चारधाम यात्रा प्रशासन ऋषिकेश

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency