SRH के IPL 2026 से बाहर होते ही फूट-फूटकर रोने लगीं Kavya Maran

 आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से जो तबाही मचाई, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। एसआरएच के खिलाफ 29 गेंदों पर वैभव की 97 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल क्वालिफायर 2 में पहुंचाया। आरआर ने एसआरच को 47 रन से मात दी और इस हार के साथ हैदराबाद का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हुआ।

SRH के आईपीएल 2026 से बाहर होते ही एसआरएच की मालकिन काव्या मारन रोने लगीं। उनका एक क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैमरा से मुंह छिपाते हुए अपने आंसू पोंछती दिख रही हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के लिए जो काम किया, वह फैंस का दिल जीत रहा है। 

Kavya Maran ने Vaibhav Suryavanshi को दी बधाई

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों पर 12 छक्के और 5 चौकों की मदद से 97 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल (Shattered Chris Gayle Record) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स (65) का रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

उनसे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2012 आईपीएल सीजन में 59 छक्के लगाए थे। हालांकि, वैभव 97 रन पर आउट हुए और वह क्रिस गेल के आईपीएल इतिहास के सबसे तेज शतक लगाने के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए। उन्हें मैच के बाद शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया, जहां उन्होंने बताया कि उनका अगला टारगेट अगला मैच है, जिसमें जीत हासिल कर उन्हें फाइनल में पहुंचना है। 

Kavya Maran रोने लगीं

वहीं, एसआसएच की टीम की ऑनर काव्या मारन के वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि वह हैदराबाद की हार के बाद अपने इमोशंस पर काबू नहीं कर पाईं और स्टैंड्स से ही वह रोने लगीं। इस दौरान उन्होंने आंखों में आंसू लिए ही वैभव की तूफानी पारी के लिए तालियां बजाई , जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। उनकी एक दूसरी वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें वह मैच के बाद वैभव से हैंडशेक कर उन्हें बधाई देती हुईं नजर आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency