मुंबई में सीएनजी दो रुपये प्रति किलो हुई महंगी

 सरकारी गैस वितरक कंपनी महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतें बढ़ा दी हैं। अब खुदरा दरें 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गई हैं।

मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और एमएमआर के अन्य हिस्सों में सीएनजी की कीमत अब 86 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। कीमतों में आखिरी बार 14 मई को बदलाव किया गया था, जब दरों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी।

महंगाई का डोज

वर्तमान में एमजीएल मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण, रायगढ़, रत्नागिरी, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, लातूर और उस्मानाबाद में सीएनजी की सप्लाई करता है। इस बढ़ोतरी से निजी वाहन मालिकों, टैक्सियों और सीएनजी पर निर्भर सार्वजनिक परिवहन बेड़ों के परिचालन खर्च में वृद्धि होगी, हालांकि प्रति किलोमीटर के हिसाब से यह ईंधन अभी भी पेट्रोल और डीजल की तुलना में सस्ता बना हुआ है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें

सोमवार को पेट्रोल की कीमतें 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 2.71 रुपये बढ़ाई गईं। दो हफ्तों से भी कम समय में यह चौथी बढ़ोतरी है। मुंबई में अभी पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.83 रुपये है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency