बिग बॉस में Shilpa Shinde की जानी दुश्मन रही Hina Khan ने लगाई ‘भाबीजी’ की क्लास

‘भाबी जी घर पर हैं’ में ‘अंगूरी भाबी’ का किरदार निभाने वाली शिल्पा शिंदे ने हाल ही में यह बात स्वीकार की है कि उन्होंने शो के निर्माता संजय कोहली पर 2016 में झूठे सेक्सु्अल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे। उनके इस कन्फेशन के बाद किसी की जिंदगी खराब करने के लिए एक्ट्रेस को सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी लताड़ लगाई।

शिल्पा शिंदे की इस बात को सुनकर सिर्फ फैंस का ही नहीं, बल्कि उनके साथ बिग बॉस 11 में दिखीं उनकी जानी दुश्मन मानी जाने वालीं हिना खान (Hina Khan) का पारा भी चढ़ गया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने ‘भाबीजी’ को सरेआम खरी-खोटी सुनाई है।

हिना खान ने शिल्पा शिंदे की हरकत को बताया ‘शर्मनाक’
हिना खान ने शिल्पा शिंदे के सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोपों को 10 साल बाद स्वीकारने को लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर उन्हें लताड़ लगाईं। हिना ने लिखा,

“आम तौर पर मैं किसी के बारे में नहीं करती, मुझे दूसरों के मामलों पर रिएक्ट भी नहीं करती। मैं सिर्फ तब बोलती हूं, जब कोई सेंसिटिव बात हो, जो एक समाज के रूप में हम सबको, खासकर महिलाओं को प्रभावित कर सकती है। एक पब्लिक फिगर होने और बोलने का अधिकार होने के नाते, मुझे अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।”

सरासर शर्मनाक हरकत की है- हिना खान
हिना खान ने अपनी अगली स्टोरी में लिखा, “हां, किसी विवाद को जीतने के लिए और किसी की इमेज को मिट्टी में मिलाने के लिए गलत आरोप लगाना बहुत ही शर्मनाक है। हर किसी का ये अधिकार है कि वह इसका विरोध करे और खुद के लिए न्याय की मांग करे। मैं यह सुनकर इतनी ज्यादा शॉक्ड में चली गई हूं कि मेरे पास शब्द नहीं हैं।”

हिना खान ने आगे लिखा, “मैं उसके बारे में बात करना चाहूंगी, जो इस पूरे मामले में असली विक्टिम बना। एक रिस्पेक्टेड आदमी, जिसकी पत्नी है, एक बेटी है और उसके परिवार में न जाने कितनी महिलाए हैं। एक मेहनती प्रोड्यूसर जिसने न जाने कितने हिट शोज दिए है, जिन्हें इस पीड़ा से गुजरना पड़ा है। जैसा कि महिला अभिनेत्री ने खुद ये बात स्वीकार की है कि उनके सभी आरोप सिर्फ गलत नहीं थे, बल्कि उनका यूज उन्होंने कानून का सहारा लिए बिना फायदा उठाने, जीतने, दावा करने और समझौता करने के लिए किया था। इन सबके बावजूद वही निर्माता उसी इंसान को वह शो दे रहा है। एक बार फिर लॉन्च कर रहा है, बातें बनाने का मौका दे रहा है, यौन उत्पीड़न के अपने झूठे दावे को सही बनाने का मौका दे रहा है।”

अगर एक्टर इसी गलती को दोबारा रिपीट करता है तो क्या होगा?
हिना खान ने आगे पूरे मामले पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए लिखा, “क्या होगा अगर एक्टर यही चीज दोबारा करता है तो? इतने एक्टर्स के बावजूद सेम शो के लिए उसी को चुना है, जिसने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। मुझे ऐसा लग रहा है कि यह हम सबके साथ जोक है।” हालांकि, शिल्पा शिंदे का नाम हिना खान ने अपनी पोस्ट में कहीं भी नहीं लिया है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे को झूठे आरोप लगाने की वजह से गिरफ्तार करने की मांग उठी है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency