तीन चौके जड़ते ही Vaibhav Suryavanshi का खेल खत्म! इंडिया-ए के डेब्यू में हुए फ्लॉप

आईपीएल 2026 में बल्ले से तहलका मचाने वाले 15 साल के युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi India-A) जब इंडिया-ए के लिए आज डेब्यू करने उतरे तो उन पर हर किसी की नजरें बनी हुई थी और सबको उनसे बड़ी पारी की आस थी, लेकिन श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई-नेशन ए सीरीज में वह बल्ले से फ्लॉप नजर आए। बाएं हाथ के बैटर ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और 3 चौके लगाए, लेकिन चौथे ओवर में वह आउट हो गए। 

Vaibhav Suryavanshi का फ्लॉप शो

दरअसल, वैभव ने इंडिया-ए (Vaibhav India-A Debut Flop) के लिए डेब्यू मैच में दूसरे ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला था और अगली ही गेंद पर एक और बाउंड्री लगाई थी। उनके इन चौकों को देखकर हर किसी को लग रहा था कि वह आक्रामक अंदाज में श्रीलंकाई-ए टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले हैं।

तीसरे ओवर की शुरुआत में भी वैभव ने चौका लगाकर ये दिखाया कि वह पूरी तरह कंट्रोल में है, लेकिन जल्दी-जल्दी चौके लगाकर खेलने के बाद उनका खेल भी जल्दी ही खत्म हो गया। चौथे ओवर में मोहम्मद शिराज की गेंद पर वो शॉट मिस कर बैठे और गेंद मिड-ऑफ पर कैच हो गई। 

सूर्यवंशी ने शिराज की गेंद पर जोर से शॉट मारने की कोशिश की लेकिन उनके सहन अरच्चिगे ने उनका कैच पकड़ लिया। इस तरह इंडिया-ए की टीम को 16 रन के स्कोर पर वैभव के रूप में पहला झटका लगा। वैभव के आउट होने के बाद प्रभसिमरन भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए और वह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए।

IPL 2026 में वैभव ने मचाई तबाही

इंडिया-ए टीम में चयन से पहले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में बल्ले से धमाका किया था। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने 16 मैचों में 776 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक और 1 शतक शामिल रहा। वैभव इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने, जिसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप का खिताब भी मिला। 

इतना ही नहीं, वैभव ने एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने 72 सिक्स लगाए और इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। आईपीएल में धूम मचाने के बाद वैभव को इंग्लैंड-आयरलैंड के लिए भारतीय टीम में भी जगह मिली।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency