Vaibhav Suryavanshi के दोस्त ने बल्ले से मचाया धूम-धड़ाका

 15 साल के युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर सिर्फ लाइमलाइट ही नहीं लूटी, बल्कि उन्हें भारतीय नेशनल टीम में भी जगह मिली। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए वैभव को टीम में शामिल किया गया है और मौजूदा समय में वह इंडिया-ए की टीम के लिए ट्राई नेशन ए सीरीज में खेल रहे हैं, जिसमें डेब्यू मैच में भले ही वह 14 रन बनाकर फ्लॉप हुए हो, लेकिन वैभव से सबको कुछ बड़ी उम्मीदें हैं।

इस बीच उनके बचपन के दोस्त अयान राज भी बल्ले से तबाही मचाकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। मुजफ्फरपुर के 14 साल के अयान ने जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग के ओपनिंग मैच में ऐसी तूफानी पारी खेली, जिसकी चर्चा पूरे स्थानीय क्रिकेट जगत में होने लगी है। ये कहा जा रहा है कि बिहार को एक और उभरता हुआ सितारा मिल गया है, जिसने 83 गेंदों पर 210 रन की विस्फोटक पारी खेलकर सबका ध्यान खींच लिया है।

Vaibhav Suryavanshi के बचपन के दोस्त ने बल्ले से मचाई तबाही

दरअसल, मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग में संस्कृति क्लब से खेलते हुए वैभव के दोस्त अयान राज ने महज 83 गेंदों पर 35 चौके और 9 शानदार छक्कों की मदद से 210 रन की विस्फोटकीय पारी खेलकर हर जगह सुर्खियां बटोर ली हैं। मैदान के चारों ओर उन्होंने चौके-छक्कों की बौछार की और विरोधी टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई।

उनकी इस तूफानी दोहरे शतक के मदद से संस्कृति क्लब ने 30 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 464 रन का स्कोर खड़ा किया। इस रिकॉर्ड में सबसे बड़ा हाथ अयान राज का रहा, जिनकी खूब तारीफ की जा रही हैं।

तिहरा शतक जड़ चुके हैं अयान राज

अयान राज कोई पहली बार सुर्खियों में नहीं आए हैं, बल्कि इससे पहले वह जिला क्रिकेट में अपनी बैटिंग का लोहा मनवा चुके हैं। पिछले कुछ साल में उन्होंने एक मैच में नाबाद 327 रन की तिहरी शतकीय पारी खेली थी, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

अब अयान के लगातार शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें बिहार क्रिकेट के उभरते हुए सितारों में गिना जाने लगा हैं। कुछ एक्सपर्ट्स ने तो यह तक कह दिया है कि अगर अयान राज का प्रदर्शन लगातार इसी तरह जारी रहा तो वह आने वाले समय में बिहार और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency