‘धुरंधर’ के बाद Sunny Deol संग ओटीटी पर गर्दा उडाएंगे रहमान डकैत

सनी देओल और अक्षय खन्ना ‘बॉर्डर’ में अपनी सफल जोड़ी के बाद कई सालों बाद फिर से स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों ने सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की फिल्म ‘इक्का’ के लिए हाथ मिलाया है। अब इस थ्रिलर कोर्टरूम ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।

क्या है फिल्म की कहानी?

सनी देओल (Sunny Deol) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की फिल्म ‘इक्का’ (Ikka) एक हाई-स्टेक्स लीगल ड्रामा है, जिसमें पर्सनल हिस्ट्री, नैतिक दुविधाएं और अलग-अलग विचारधाराएं मुख्य भूमिका निभाती हैं। कहानी के केंद्र में सनी देओल का निभाया एक मशहूर वकील है, जो अपने अतीत के एक व्यक्ति (अक्षय खन्ना) का केस लड़ता है।

उस व्यक्ति की अचानक वापसी पुराने जख्मों को फिर से ताजा कर देती है और वकील को एक ऐसा केस लेने पर मजबूर करती है जो उसके सिद्धांतों की कड़ी परीक्षा लेता है। परिवार की सुरक्षा और सिद्धांतों के बीच, हर फैसले की एक कीमत चुकानी पड़ती है।

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ यह अपडेट शेयर किया। कैप्शन में लिखा था, ‘तारीख आ गई है। कानून के खेल में इक्का जल्द उतरेगा। देखिए ‘इक्का’, 10 जुलाई को, सिर्फ Netflix पर’।

सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ, तिलोत्तमा शोम एक दमदार पब्लिक प्रॉसिक्यूटर का रोल निभा रही हैं जो न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह तैयार है, वहीं दीया मिर्जा एक समर्पित पत्नी और मां का रोल कर रही हैं जो तनाव और अनिश्चितता के बीच अपने परिवार को एक साथ रखने की कोशिश कर रही है।

एल्केमी फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा डायरेक्ट की गई ‘इक्का’ से सनी का स्ट्रीमिंग डेब्यू हो रहा है। इसमें वे नेटफ्लिक्स पर एक नए, दमदार रोल में नजर आएंगे जो कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency