Salman Khan की फिल्म के चक्कर में 6 महीने तक याददाश्त खो बैठी थीं ये एक्ट्रेस

एक दिन की कही बात अगर दिमाग से निकल जाए और बाद में याद आए, तो पूरे दिन हम उलझन में रहते हैं, तो जरा सोचिए अगर छह महीने के लिए मेमोरी लॉस हो जाए तो क्या हो। जी हां, ऐसा एक अभिनेत्री के साथ हो चुका है, जब सलमान खान की फिल्म के लिए परफेक्ट दिखने के चक्कर में एक एक्ट्रेस अपनी याददाशत खो बैठी थी।
ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि इसका खुलासा एक्ट्रेस ने खुद करते हुए बताया था कि उनकी याददाश्त चली गई थी, जिसकी वजह से उन्हें कुछ भी याद नहीं था। कौन थी वह एक्ट्रेस जिनको नहीं याद जिंदगी के छह महीने, पढ़ें उनके बारे में दिलचस्प किस्सा:
जिम्नास्टिक ट्रेनिंग के दौरान चली गई थी याददाश्त
जिस एक्ट्रेस का जिक्र हम अपने लेख में कर रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि दिशा पाटनी (Disha Patani) हैं, जो आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। मिड डे की एक खबर के मुताबिक, दिशा ने साल 2022 में एक मीडिया इवेंट में अपनी याददाशत चले गाने की बात कही थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि जब वह सलमान खान की साल 2019 में रिलीज फिल्म ‘भारत’ के लिए जिम्नास्टिक सीख रही थीं, तो उस दौरान उनके सिर पर ऐसी चोट आई थी, जिसकी वजह से वह छह महीने के लिए अपनी मेमोरी खो बैठी थीं।
एक्ट्रेस ने पुराने इंटरव्यू में बताया था, “अगर मैं उन छह महीनों के बारे में कुछ याद करना भी चाहूं, तो भी मुझे कुछ याद नहीं आता है।” इस दौरान दिशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी पोस्ट की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “क्या मैं एक वीक में इंजरी फ्री हो पाऊंगी? मैं इधर-उधर गिरती-पड़ती क्यों रहती हूं।”
34 साल की दिशा बरेली से रखती हैं ताल्लुक
दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 बरेली उत्तरप्रदेश में हुआ था। वह एक हिंदू कुमाउनी राजपूत फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। दिशा पाटनी के पिता, जगदीश सिंह पाटनी पुलिस ऑफिसर हैं और उनकी मां एक स्वास्थ्य निरीक्षक हैं। दिशा की बड़ी बहन खुशबू भारतीय सेना में मेजर की पोस्ट पर कार्यरत थीं। आपको बता दें कि दिशा पाटनी ने लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी, लेकिन उन्होंने दूसरे साल में ही इसे बीच में छोड़ दिया और मॉडलिंग की दुनिया में आ गईं। वह 2013 में फेमिना मिस इंडिया इंदौर बनी थीं।
इस फिल्म से दिशा पाटनी ने किया था डेब्यू
दिशा पाटनी ने साल 2015 में वरुण तेज की फिल्म ‘लोफर’ से डेब्यू किया था। बॉलीवुड में उन्हें साल 2016 में ‘एम एस धोनी’ की बायोपिक से डेब्यू का मौका मिला था। इसके बाद वह कुंग फु योगा, वेलकम टू न्यूयॉर्क, बागी 2, भारत और राधे जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। साल 2026 में दिशा पाटनी के पास ‘वेलकम टू द जंगल’ के अलावा, आवारापान 2 जसी बड़ी फिल्में हैं।



