घर के मुख्य द्वार के लिए कौन-से पौधे हैं शुभ और कौन-से अशुभ?

वास्तु शास्त्र का ज्ञान सिर्फ वास्तु कला और डिजाइन तक सीमित नहीं है, बल्कि पेड़-पौधों पर भी इसके नियम लागू होते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पेड़-पौधे को सकारात्मक ऊर्जा, सेहत और समृद्धि को बढ़ावा देने वाला माना जाता है। कई लोग घर के मुख्य द्वार को अलग-अलग पेड़ों-पौधों से सुशोभित करते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार कुछ खास तरह के पेड़-पौधे को घर के मुख्य द्वार पर नहीं लगाना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-से हैं वो पेड़-पौधे?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पौधों को जिस भी दिशा में रखा जाता है, वह ऊर्जा के प्रवाह को खासतौर से प्रभावित करती है। घर में पेड़-पौधों को सही दिशा में रखने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है, सेहत में बेहतर सुधार देखने को मिलता है और पैसा भी आकर्षित होता है।

किस दिशा में पेड़-पौधे लगाना सही और गलत?
उत्तर और पूर्व दिशाएं अधिकतर पेड़-पौधों को लगाने के लिए सही दिशा है, क्योंकि इन दिशाओं में पर्याप्त मात्रा में धूप की रोशनी रहती है। इस दिशा में पौधों को रखने से घर में सुख-समृद्धि का संचार बना रहता है।

दक्षिण और पश्चिम दिशाएं- वास्तु के मुताबिक, ये दिशाएं भी पौधे को लगाने के लिए सही मानी जाती है। घर में दक्षिण-पश्चिम दिशा में कांटेदार पौधा लगाना से नकारात्मक ऊर्जा से बचाव होता है।

उत्तर पूर्व दिशा जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है, इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

वास्तु के अनुसार कौन-सा पौधा मुख्य द्वार के लिए शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कुछ खास तरह के पौधों को लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। ये पौधे सौभाग्य, सेहत और समृद्धि को आकर्षित करते हैं।

तुलसी का पौधा
घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा लगाना अत्यंत पवित्र माना जाता है। हिंदू संस्कृति में तुलसी को शांति लाने, वायु को शुद्ध करने वाला और सकारात्मक ऊर्जा वाला पौधा माना जाता है।

मनी प्लांट
घर के मुख्य द्वार पर मनी प्लांट का पौधा लगाने से वित्तीय स्थिरता बनी रहती है। इसे मुख्य द्वार पर दक्षिण-पूर्व कोने में लगाना शुभ माना जाता है।

एरेका पाम
घर के मेन गेट पर एरेका पाम का पौधा लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से वायु की गुणवत्ता में सुधार के साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

बांस का पौधा
वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को भाग्य और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। यह घर के अंदर या मुख्य द्वार पर पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सही माना जाता है।

जेड प्लांट
वास्तु के मुताबिक, जेड का पौधा समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस पौधे को मुख्य द्वार पर पूर्व दिशा में लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है।

स्नेक प्लांट
घर के मुख्य द्वार पर स्नेक प्लांट लगाना भी बेहतर विक्लप साबित हो सकता है। वास्तु के अनुसार यह पौधा हवा को शुद्ध करने के साथ नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में भी मदद करता है। इस पौधे को घर में लगाने से भारी ऊर्जा की समस्या दूर होती है।

वास्तु के अनुसार कौन-सा पौधा लगाना अशुभ
वास्तु के मुताबिक, जहां कुछ पौधों को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, वहीं कुछ ऐसे भी पौधे हैं जिन्हें घर या मेन गेट पर लगाने से नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

बोनसाई का पौधा
घर में या घर के बाहर बोनसाई का पौधा लगाना अत्यंत अशुभ माना जाता है। वास्तु के मुताबिक इन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए।

कैक्टस या कांटेदार पौधे
कैक्टस या किसी भी तरह का कांटेदार पौधा नकारात्मक ऊर्जा और कलह को बढ़ावा देता है, इस वजह से इन्हें घर में लगाने की मनाही होती है।

इमली और मेहंदी का पेड़
वास्तु के मुताबिक, इमली या मेहंदी का पौधा घर के मुख्य द्वार पर लगाना अशुभ माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, इस वजह से इन्हें घर के अंदर नहीं रखना चाहिए।

बबूल का पेड़
वास्तु और धर्म शास्त्र के अनुसार, बबूल का पेड़ घर में लगाना अत्यंत अशुभ माना जाता है। इस पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से पारिवारिक कलह-क्लेश और तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

कपास और रेशम का पेड़
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी कपास और रेशम का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को घर में लगाने से आर्थिक परेशानियां और सेहत से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

In the present study, we examined whether microorganisms collaterally ingested by insects with their food activate the innate immune system to confer systemic resistance against subsequent bacterial invasion. Both choir and conductor have made their mark at an international level. Savory breakfast buffet of Chinese noodles, congee, and dumplings, Western bread and spread, and some fruits is worth a try. On a high chair in the centre sat a man in a black coat with a blue band, and when he rose to welcome Ottilia, my stranger noticed that he wore hoggers i. At first, I thought that these were not that great of headphones. The sofa beds in the living area can both be converted into a bed when needed, thus allowing a stay for up to 4 people. For most classes, there are 3 Major Traits that are deep in the trait tree. And for places to stay in Pune and around, there are innumerable options to choose from. It has been so brought into force in Bombay, Bengal, U. Fortunately, always maintains a comprehensive listing of freebies and free offers in Canada. New design modern crystal chandelier light fixtures for living room square crystal lamp lolli e memmoli ugolino system square crystal chandelier flush lamp modern Wholesale contemporary crystal ceiling lamp for home ceiling light. But apparently it's pretty easy to have someone admitted into a mental hospital in Korea. She used to look after our cat when we went away on holiday, giving him treats and fussing him so much that he was quite disappointed when we returned. This video and mp3 song of Bekhud kiye dete hain andaz hijabana owais raza qadri sarfarz kaloni sumndri rod faisalabad m friend is published by M-Friends Studio on 09 Dec. At ten or eleven seconds, acceleration is still something a spectator can see.

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency