संजू सैमसन की छुट्टी तय, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पक्की; ईशान किशन को मिलेगा एक और मौका!

वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार हर किसी को है। आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों में उन्हें मौका नहीं मिला। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी टीम इंडिया अपने पुराने संयोजन के साथ ही उतरी, लेकिन अब वैभव का डेब्यू हो सकता है। इसकी संभावना पहले से काफी ज्यादा नजर आ रही है।

भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच में वैभव का डेब्यू हो सकता है। सीरीज का पहला मैच चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला गया था। बारिश के कारण इस मैच का नतीजा नहीं निकला था। दूसरे मैच में दोनों टीमों जीत का खाता खोलने को बेताब होंगी। भारत ने पहले मैच में बैटिंग की थी, लेकिन दूसरी पारी नहीं हो सकी थी। ऐसे में टीम इंडिया के पास पहले मैच से सीखने को काफी कुछ है।

संजू सैमसन जाएंगे बाहर

वैभव को दूसरे मैच में मौका मिल सकता है और उनकी जगह संजू सैमसन बाहर जा सकते हैं। संजू लगातार फेल हो रहे हैं। आयरलैंड में भी उनका बल्ला नहीं चला और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी उनकी बल्लेबाजी फ्लॉप ही रही। संजू ने बेशक भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाया हो, लेकिन उनके साथ समस्या निरंतरता की रही है। यही वजह है कि संजू को बाहर कर वैभव को दूसरे मैच में मौका दिया जा सकता है।

हालांकि, ईशान किशन को टीम एक और मौका दे सकती है। अगर संजू बाहर जाते हैं तो फिर ईशान को बाहर नहीं किया जा सकता क्योंकि दोनों में से किसी एक को विकेटकीपर के तौर पर खिलाना होगा। बाकी बल्लेबाजी में कोई और बदलाव नजर नहीं आता है।

गेंदबाजी में क्या होगा संयोजन

जहां तक टीम इंडिया की गेंदबाजी की बात है तो पहले मैच में उसे मौका ही नहीं मिला था। भारत के लिए अच्छी बात ये रही थी कि वरुण चक्रवर्ती टीम में आए थे। उनके आने से टीम की गेंदबाजी मजबूत होगी। पहले मैच में भारत ने सिर्फ दो स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज खिलाए थे। ये दोनों थे अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा। इन दोनों का खेलना दूसरे मैच में भी तय है। रवि बिश्नोई और चक्रवर्ती के रूप में दो स्पेशलिस्ट स्पिनर थे। वहीं शिवम दुबे के रूप में एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर और अक्षर पटेल के रूप में एक स्पिन ऑलराउंडर। इन सभी का इस मैच में भी खेलना तय माना जा रहा है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राण, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency