टीम इंडिया ने तोड़े शर्मनाक रिकॉर्ड के सारे ‘बैरियर’, T20I इतिहास में कभी नहीं हुई ऐसी दुर्दशा

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया मात्र 76 रनों पर ऑलआउट हो गई और इसी के साथ उनके नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। भारतीय टीम पिछले 5 टी20 मैचों में से एक भी मैच नहीं जीत सकी है। इससे पहले इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ, जब भारत लगातार 5 मैचों में जीत दर्ज नहीं कर सका हो।

ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर भारत के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप हो गए। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने पावरप्ले में ही 5 विकेट गंवा दिए थे। इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की गेंद भारतीय बल्लेबाजों के समझ में नहीं आ रही थी। इसी के साथ उन्हें 125 रनों से हार मिली। टीम के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं।

भारत को मिली T20I इतिहास की सबसे बड़ी हार

इंग्लैंड के खिलाफ 125 रनों की हार भारत की टी20 क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम इंडिया को 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जो सबसे बड़ी हार थी। अब इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार सबसे बड़ी हो गई है।

भारत की T20I में सबसे बड़ी हार (रन)-

125 – बनाम इंग्लैंड, 2026
80 – बनाम न्यूजीलैंड, 2019
76 – बनाम साउथ अफ्रीका, 2026
51 – बनाम साउथ अफ्रीका, 2025
50 – बनाम न्यूजीलैंड, 2026

भारत का दूसरा सबसे छोटा स्कोर
इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में टीम इंडिया के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ा है। भारतीय टीम 202 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए 76 रनों पर सिमट गई। ये उनका टी20 क्रिकेट का दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। भारत का टी20 में सबसे छोटा स्कोर साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था। भारतीय टीम 74 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

T20I में भारत के सबसे छोटे स्कोर
74 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2008
76 रन बनाम इंग्लैंड, 2026
79 रन बनाम न्यूजीलैंड, 2016
92 रन बनाम साउथ अफ्रीका, 2015
101 बनाम श्रीलंका, 2016
102 बनाम जिम्बाब्वे, 2024

भारत की T20I में लगातार हार
भारतीय टीम को टी20 में लगातार 4 हार का सामना करना पड़ा है। पिछले 5 मैचों में टीम इंडिया को एक भी जीत नहीं मिली है, जिसमें एक मैच बारिश की वजह से रद हो गया था। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ, जब भारत को लगातार 5 मैचों में एक भी जीत नहीं मिली हो। इससे पहले जून 2009 से दिसंबर 2009 के बीच भारत लगातार 4 मैच हारा था। इसके अलावा जुलाई 2021 से अक्टूबर 2021 के बीच भी टीम को लगातार 4 हार मिली थी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency