प्रभसिमरन सिंह ने टीम इंडिया में सेलेक्ट होने के बाद किसे लगाया फोन?

प्रभसिमरन सिंह उस समय जिम में थे जब उन्हें इस महीने के आखिर में होने वाले जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम में अपने चयन के बारे में पता चला। पटियाला के 25 वर्ष के प्रभसिमरन ने बताया कि वह जिम सत्र अधूरा छोड़कर घर भागे, ताकि अपने परिवार के साथ खुशी साझा कर सकें।

प्रभसिमरन ने यह भी कहा कि वह भारत के विश्व कप विजेता हरफनमौला युवराज सिंह और पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के शुक्र गुजार है, क्योंकि युवी पाजी और रिकी सर की वजह से वह यहां तक पहुंचे हैं।

‘लक्ष्य हासिल कर अच्छा लगता है’

पंजाब किंग्स के प्रारंभिक बल्लेबाज प्रभसिमरन ने पिछले दो आइपीएल सत्र में 500 से ज्यादा रन बनाए थे। वह एशियाई खेल 2023 में भारतीय टीम में थे, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए ईशान किशन के बाद दूसरे विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है, जबकि संजू सैमसन टीम में जगह नहीं बना सके। प्रभसिमरन ने कहा कि आप जब जीवन में लक्ष्य को हासिल करते हैं तो अच्छा लगता ही है। एशियाई खेलों का अनुभव अच्छा था, लेकिन मुझे खेलने का मौका नहीं मिला। अब अगर मुझे मौका मिला तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा ताकि टीम से बाहर नहीं होना पड़े।

युवराज को किया फोन

प्रभसिमरन ने यह भी बताया कि आइपीएल के बाद से युवी पाजी के साथ कोई सत्र नहीं हुआ, लेकिन भारतीय टीम में चुने जाने के बाद मैंने उन्हें फोन किया था। लंबी बात हुई। उन्होंने अपने अनुभव बताए। वह हमेशा कहते हैं कि गेंदबाज से एक कदम आगे निकलना है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency