66 साल बाद भी Meena Kumari का ये क्लासिक गाना गुनगुनाते हैं लोग

हिंदी फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत ‘गीत’ रहे हैं जो हर हाल-ए-दिल को बड़ी खूबसूरती से पेश करते हैं।

प्यार का इजहार करना हो, विरह का दर्द बयां करना हो या फिर बेवफाई की नाराजगी दिखानी हो… शायराना बोल, कोमल आवाज और खूबसूरत धुन से बने कई हिंदी गाने आज क्लासिक कल्ट बन गए।

6 दशकों से है सबका फेवरेट
कुछ गीत के रंग तो दशकों बाद भी फीके नहीं पड़े जिनमें से एक है 66 साल पहले आया ‘अजीब दास्तां है ये’ (Ajeeb Dastan Hai Yeh)। इस गीत के बोल प्रेमिका के उस दर्द को बयां करते हैं जिसे पता है कि अब उसका प्रेमी शादी करके नया सफर शुरू कर चुका है।

मीना कुमारी का दर्द करता है बयां
‘दिल अपना और प्रीत पराई’ (1960) फिल्म का ये गीत मीना कुमारी (Meena Kumari) पर फिल्माया गया था। फिल्म में उन्होंने करुणा का किरदार निभाया था जो एक नर्स होती हैं और उन्हें सर्जन सुशील (राज कुमार) से इश्क हो जाता है।

मगर मजबूरी में आकर सुशील को कुसुम (नादिरा) से शादी करनी पड़ती है। जब करुणा को पता चलता है तो वह टूट जाती है। वह सुशील और कुसुम के लिए यही गीत (अजीब दास्तां है ये) गाती है जिसमें उसके दिल के हाल भी छुपे हुए हैं।

लता मंगेशकर का बना बेस्ट गाना
इस गाने को शंकर-जयकिशन ने बनाया था जो उस दौर में रोमांटिक ट्रैक के लिए मशहूर थे। उन्होंने कई कल्ट क्लासिक गाने दिए जिनमें से एक ‘अजीब दास्तां है ये’ भी है। इस गाने के बोल शैलेंद्र ने लिखे और आवाज स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) बनीं। यह लता के सबसे बेहतरीन गानों में से एक है जिसे लोग आज भी गुनगुनाते हैं।

हॉलीवुड सॉन्ग से था इंस्पायर्ड
यह कल्ट क्लासिक गाना 66 साल बाद इसलिए भी नहीं भुलाया गया क्योंकि इस गाने को कई बार रीक्रिएट किया गया। यह गीत अमेरिकन सिंगर जिम रीव्स के ‘माय लिप्स आर सील्ड’ (My Lips Are Sealed) से प्रेरित था। बता दें कि इस गाने का इस्तेमाल एकता कपूर के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर किया गया था।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency