आज यूपी के कई शहरों में होगी झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

रविवार को दिन भर घने बादल छाए रहने के बाद रात को बारिश होने लगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार से तेज बारिश का अनुमान जताया है। पूरे प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगले चार से पांच दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी मो. दानिश का कहना है कि मानसूनी द्रोणी (ट्रफ) हरदोई से वाराणसी जाते वक्त कानपुर परिक्षेत्र के पास से गुजर रही है। साथ ही झारखंड और बिहार में बना चक्रवाती परिसंचरण नजदीक आ रहा है। इससे तेज बारिश के भी आसार हैं। कहीं-कहीं स्थानीय स्तर पर हल्की, मध्यम बारिश भी हो सकती है। प्रदेश के एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि व्यापक मानसूनी सक्रियता बनी हुई है। आने वाले दिनों के लिए भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट है।

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर पड़ने के साथ ही खाड़ी मानसूनी प्रवाह बढ़ गया है। मानसूनी द्रोणी सक्रिय एवं मजबूत होकर श्री गंगानगर से हरदोई, वाराणसी होते हुए उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

प्रादेशिक वर्षा के दृष्टिगत 22 जुलाई तक भारी से बहुत भारी वर्षा के ऑरेंज अलर्ट के बाद प्रदेश के कहीं-कहीं भारी वर्षा की यलो वार्निंग भी जारी की गई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि मानसून की मुख्य अक्षीय रेखा प्रदेश के मैदानी इलाकों से होकर गुजर रही है।

यह रेखा बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं को कानपुर और मध्य यूपी की तरफ खींच रही है। इससे आसमान में बादल लगातार बने हुए हैं। एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके असर से कानपुर मंडल में गरज-चमक के साथ बारिश की स्थितियां मजबूत हो रही हैं। 21–25 जुलाई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने संभावना है।

बारिश की स्थिति
बूंदाबांदी-एक मिमी से ढाई मिमी
हल्की बारिश-तीन से सात मिमी
मध्यम बारिश-आठ से 35 मिमी
भारी बारिश-36 से 65 मिमी
अति भारी बारिश-66 मिमी से अधिक

तापमान
अधिकतम-30.4 बजे
न्यूनतम-26.6 बजे

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency