बाबर आजम को जवाब देना भी नहीं आता, मोहम्मद अब्बास को बाहर करने के सवाल पर सकपका गए पाकिस्तानी कप्तान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने जब वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 का एलान किया तो उसमें मोहम्मद अब्बास का नाम नहीं था। इस बात से सभी हैरान थे। बाबर से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दे दिया कि अब उनकी जग हंसाई हो रही है।

पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। दूसरा मैच उसके लिए काफी अहम है जो पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने कई बदलाव किए जिसमें से एक अब्बास को बाहर करना था। अब्बास को बाहर करने पर सवाल इसलिए उठे क्योंकि वह अभी तक इस दौरे पर पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

पिच को देखकर किया फैसला

वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के समय बाबर ने बताया कि उनकी टीम ने पिच को देखते हुए बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा, “हमने हालात को देखते हुए कुछ बदलाव किए हैं। शान की जगह अब्दुल्ला शफीक आए हैं। हमने चार बदलाव किए हैं जिसमें से दो डेब्यटंट हैं। हम अच्छी साझेदारियां करना चाहते हैं और यही बात गेंदबाजी में भी लागू होती है।”

अब्बास को बाहर करने को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “जैसा मैंने बताया, हमने हालात को देखते हुए बदलाव किए हैं। स्थितियों की मांग कुछ और है इसलिए हमने एक स्पिनर टीम में शामिल किया है।”

इसलिए उठ रहे सवाल

बाबर के इस जवाब की खिल्ली इसलिए उड़ रही है क्योंकि उन्होंने कहा कि हालात को देखकर एक अतिरिक्त स्पिनर खिलाया। ऐसे में अगर वह चाहते तो किसी औऱ तेज गेंदबाज की जगह अब्बास को खिला सकते थे, लेकिन उन्होंने अब्बास को बाहर कर बाकी के तेज गेंदबाजों को खिलाया जिसने लोगों को बोलने का मौका दे दिया और बाबर आजम सवालों के घेरे में आ गए।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency