अरशद वारसी की Asur 3 में हुई नई एक्ट्रेस की एंट्री

‘असुर’ गौरव शुक्ला द्वारा बनाई गई एक बहुत ही सफल और दिलचस्प साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। दो सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स अब तीसरे सीजन को लाने की तैयारी में है और इसी को लेकर अब अपडेट सामने आ गई है।
‘असुर 3’ में श्वेता बसु की एंट्री
धनंजय राजपूत और निखिल नायर के निभाए किरदार इस फ्रैंचाइजी का अहम हिस्सा बन चुके हैं और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फैन्स के लिए आगे क्या है। कास्ट में और रोमांच जोड़ने के लिए, एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद तीसरे सीजन में शामिल होने जा रही हैं। हालांकि उनके किरदार के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि उनके आने से इस थ्रिलर में एक नया मोड़ आएगा।
कब फ्लोर पर आएगी ‘असुर 3’ (Asur 3)
पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘असुर’ (Asur) के मोस्ट अवेटेड तीसरे सीजन की शूटिंग सितंबर में शुरू होने वाली है और मेकर्स कहानी को एक नए चैप्टर के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। जाहिर है कि वेब सीरीज के तीसरे भाग में भी अरशद वारसी (Arshad Warsi) और बरुन सोबती ही मुख्य भूमिकाओं में होंगे, जो पहले सीजन से ही इस शो का अहम हिस्सा रहे हैं।
कौन करेगा फिल्म को डायरेक्ट?
जानकारी के लिए बता दें कि कैमरे के पीछे एक और बड़ा बदलाव यह है कि लेखक और क्रिएटर गौरव शुक्ला, जो ‘असुर’ से गहराई से जुड़े रहे हैं, सीजन 3 के साथ डायरेक्टर के तौर पर अपनी शुरुआत करेंगे। पिछले दो सीजन का निर्देशन ओनी सेन ने किया था, जबकि शुक्ला लेखक और क्रिएटर थे। गौरव शुक्ला इस बार प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभाएंगे।
किस बारे में है ‘असुर’?
भारतीय साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज ‘असुर’ में CBI के फोरेंसिक एक्सपर्ट निखिल नायर और उनके पुराने मेंटर धनंजय DJ राजपूत की कहानी दिखाई गई है, जो एक बेरहम सीरियल किलर का पीछा करते हैं। कातिल की अजीब सोच फोरेंसिक साइंस को प्राचीन भारतीय पौराणिक कथाओं से जोड़ती है। जिसमें वे पाते हैं कि इसका मकसद एक नया लेकिन काला दौर शुरू करना है।
ओरिजिनल लीड्स की वापसी के साथ, ‘असुर 3’ इस फ्रैंचाइजी का एक और जबरदस्त चैप्टर लेकर आने का वादा करती है। यह सीरीज JioHotstar पर स्ट्रीम होगी।



