आज से फिर शुरू होगी द्वितीय केदार मद्महेश्वर की यात्रा

कांवड़ यात्रा के दौरान अत्यधिक भीड़ और जन सुरक्षा को देखते हुए मद्महेश्वर यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। बुधवार से यात्रा फिर शुरू होगी।

जनसुरक्षा को देखते हुए अस्थायी रूप से स्थगित की गई मद्महेश्वर धाम की यात्रा को 19 अगस्त से फिर सुचारू किया जाएगा। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से ट्रॉली संचालन के समय में परिवर्तन किए गए हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान अत्यधिक भीड़ और जन सुरक्षा को देखते हुए मद्महेश्वर यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। मंगलवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश में पूर्व में 7 अगस्त को जारी यात्रा स्थगन संबंधी आदेश को निरस्त कर दिया गया है। उप जिलाधिकारी ऊखीमठ की जांच आख्या तथा पुलिस, लोक निर्माण विभाग, तहसील प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त अभिमत के आधार पर यात्रा फिर संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

हालांकि यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई शर्तें लागू रहेंगी। ट्रॉली संचालन का समय सुबह 6:30 से 9 बजे, फिर 10:30 से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2:30 से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। सुबह 9 से 10:30 बजे तथा दोपहर 1 से 2:30 बजे तक विश्राम रहेगा। वहीं यात्रा मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सहायता के साथ किसी भी आपदा की स्थिति में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ एवं खोज-बचाव दल भी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency