भूस्खलन से NH-707-A पर सड़क धंसी, बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त; मसूरी-यमुना ब्रिज मार्ग बंद

बारिश के चलते डिमटा बैंड में देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-707ए का का बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क टूटने के कारण कैम्पटी-यमुना ब्रिज मार्ग पर दोनों ओर से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। मार्ग बंद होने से मसूरी और यमुना घाटी के बीच आवाजाही प्रभावित हुई है।

सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही कैम्पटी पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। थानाध्यक्ष कैम्पटी योगेंद्र सिंह गुसाईं ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि फिलहाल मसूरी से यमुना ब्रिज की ओर जाने का प्रयास न करें। वहीं, यमुना घाटी की ओर से आने वाले वाहनों को भी मसूरी की तरफ न आने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने यात्रियों से कहा है कि मार्ग के संबंध में आधिकारिक सूचना मिलने तक वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है। सड़क पूरी तरह बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एनएच-707ए के अधिशासी अभियंता (ईई) विपुल सैनी ने बताया कि डिमटा बैंड के पास सड़क का बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। बताया कि मौके का निरीक्षण किया जाएगा और सड़क को पहाड़ की तरफ से कटिंग कर वैकल्पिक तरीके से तैयार करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि यातायात को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।

फिलहाल मार्ग की स्थिति को देखते हुए यात्रियों से सावधानी बरतने और प्रशासन की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक सूचना का इंतजार करने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency