अमेरिका के मोंटाना में 8 रिश्तेदारों को गोलियों से भूना, मृतकों में चार बच्चे

यूनाइटेड स्टेट्स के मोंटाना राज्य के बिलिंग्स शहर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो इंसानियत को लेकर सवाल खड़े करती है। यहां एक शख्स ने अपने 8 रिश्तेदारों को जान से मार कर दिया और फिर खुद भी सुसाइड कर ली।

मोंटाना के बिलिंग्स शहर में हुई इस घटना में शख्स ने जिन आठ रिश्तेदारों को मारा, उनमें चार बच्चे भी शामिल थे। आरोपी ने जिन लोगों को मारा, उनमें एक ही परिवार की चार पीढ़ी के लोग थे।

8 रिश्तेदारों का कर दिया कत्ल

परिवार की तरफ से एक प्रवक्ता ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को जानकारी देते हुए बताया कि बिलिंग्स में एक घर पर रविवार के डिनर के दौरान यह हादसा हुआ। एक व्यक्ति ने अपने 8 रिश्तेदारों की हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली।

जेनिफर मर्सर, जिन्होंने अंतिम संस्कार और अन्य खर्चों में मदद के लिए ऑनलाइन फंडरेजर शुरू किया। उन्हें ही इस घटना की जानकारी देने के लिए अधिकृत किया गया था।

जेनिफर मर्सर ने बताया कि मारे गए लोग इस मिले-जुले परिवार की चार पीढ़ियों से थे। इनमें 90 के दशक की उम्र वाली परदादी से लेकर 7 साल की बच्ची तक शामिल थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने बताया कि इन सभी लोगों को रविवार शाम घर पर बुलाया गया था। घर के पूरी तरह आग की लपटों में घिरने से ठीक पहले, आस-पास को लोगों ने घर के पिछले हिस्से से गोली चलने की आवाज सुनी। पुलिस ने कई लोगों की मौत की पुष्टि की, जिनमें एक व्यक्ति की मौत खुद को गोली मारने से हुई थी।

घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाले पड़ोसी डेविड हिलर ने रविवार शाम 6 बजे के करीब ऐसी आवाज सुनी, जैसे कि कहीं आतिशबाजी हो रही हो। उन्होंने उस आवाज पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

इसी समय एक दूसरे पड़ोसी ने डेविड हिलर को कॉल मिलाया और उस गली में गोलीबारी के बारे में बताया। हिलर जब घर के बाहर निकले तो देखा कि पुलिसकर्मी टैक्टिकल गियर पहने गाड़ियों के पीछे आड़ लिए हुए थे और कुछ के पास लंबी बंदूकें थीं, जबकि घर से काले धुएं के गुबार उठ रहे थे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency