पुरुषों और महिलाओं पर अलग-अलग तरह से अटैक करती है डायबिटीज

महिला और पुरुष की जैविक सरंचना अलग होने से उनमें बीमारियों के भी अलग-अलग प्रकार ज्यादा हावी होते हैं। महिलाएं मोटापे, थायरॉइड और ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों के प्रति ज्यादा संवेदनशील होती हैं तो वहीं पुरुषों में हाई बीपी, डायबिटीज जैसी बीमारियां ज्यादा देखी जाती हैं। इसी संबंध में हाल ही में एक स्टडी की गई है, जिसके केंद्र में डायबिटीज है।
यह स्टडी कहती है कि महिलाओं और पुरुषों में डायबिटीज को लेकर अलग-अलग असर देखने को मिलता है क्योंकि जहां एक तरफ महिलाएं मेंटल हेल्थ से जुड़ी बीमारियों के प्रति संवेदनशील है तो वहीं पुरुषों में दूसरी बीमारियों का जोखिम है।
डायबिटीज में महिलाओं को मेंटल हेल्थ की समस्याओं का ज्यादा खतरा
स्टडी के अनुसार, डायबिटीज का जैसे ही पता चलता है उसके बाद महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने की आशंका अधिक होती है, जबकि पुरुषों में दिल और किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा अधिक रहता है।
शोधकर्ताओं ने कहा कि महिला और पुरुष इन स्वास्थ्य समस्याओं का अनुभव अलग-अलग तरह से करते हैं, लेकिन टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों में लिंग और उम्र के आधार पर बीमारी के बढ़ने के तरीके के बारे में अभी तक कोई शोध नहीं किया गया है।
महिलाओं और पुरुषों पर अलग-अलग प्रभाव
बताते चलें कि ब्रिटेन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी एवं अन्य शोधकर्ताओं के अध्ययन का निष्कर्ष प्लोस मेडिसिन नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इसने साल 2010 से 2020 के बीच टाइप-2 डायबिटीज विकसित होने वाले लगभग 28,720 पुरुषों और महिलाओं के स्वास्थ्य रिकॉर्ड का गहन विश्लेषण किया। रोग का पता चलने के बाद के वर्षों में प्रतिभागियों में से 39 प्रतिशत ने कम से कम एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य घटना का अनुभव किया, जिसमें पाया गया कि घटना की प्रगति और समय लिंग के अनुसार अलग-अलग थी।
पुरुषों में हाई बीपी और किडनी की बीमारी का जोखिम
इसके बाद शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि बीमारी का पता चलने के बाद महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं होने की आशंका अधिक थी जो कि 5.3 प्रतिशत की तुलना में 8.1 प्रतिशत है और उनकी स्थिति ऐसी होती गई जिससे अंत में मौत हो गई। जबकि पुरुषों में हृदय रोग (5.3 प्रतिशत के मुकाबले 8.4 प्रतिशत), अंतिम चरण की गुर्दे की बीमारी और हाइपरटेंशन की उच्च दरें थीं।
It is important to note that the cardinal ligament is not a skeletal ligament and contains arteries, veins, and nerves. But over time and hundreds of thousands of miles, they can become worn and weak. Keep your device juiced up Turn on battery saver mode to help your battery last longer. Here are a few renders of the complete cockpit with and without the canopy. Big bombs, napalm bombs, remote bombs, flash-bang grenades, bombs shaped like magic rings, bombs shaped like mice, bombs shaped like your mother. Thus, following a proposal by Nicolae Golescuthey were placed just as in 21 vertically and in the following order: blue hoist, yellow in the middle and red fly.



