आपको भी दूध पचने में होती है दिक्कत? ये सुपर-ड्रिंक्स करेंगे शरीर में कैल्शियम की कमी दूर

मजबूत हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों के सही कामकाज के लिए शरीर में सही मात्रा में कैल्शियम होना बहुत जरूरी है। कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और थकान व जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

इसलिए अपनी रोजमर्रा की डाइट में कुछ पौष्टिक और नेचुरल तरीके से तैयार ड्रिंक्स शामिल करना बहुत फायदेमंद होता है। ये ड्रिंक्स न सिर्फ कैल्शियम की कमी को पूरा करते हैं, बल्कि शरीर को एनर्जी और मजबूती भी देते हैं। आइए जानते हैं शरीर में कैल्शियम का लेवल बढ़ाने वाले कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में।

शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए ड्रिंक्स
दूध- दूध कैल्शियम का सबसे अच्छा और नेचुरल सोर्स माना जाता है। एक गिलास दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन मिलता है। अगर दूध फॉर्टिफाइड हो, तो उसमें विटामिन-डी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। रोज सुबह या रात में एक गिलास दूध पीना शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने में मदद करता है।

बादाम का दूध- बादाम से बना दूध कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन-ई और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ स्किन और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

छाछ- छाछ एक हल्का और पाचन के लिए बहुत अच्छा ड्रिंक है। इसमें कैल्शियम के साथ-साथ प्रोबायोटिक्स भी होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। गर्मियों में रोज एक गिलास छाछ पीने से शरीर को ठंडक के साथ कैल्शियम की पूर्ति भी होती है।

तिल का दूध- तिल कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स है। इसे भिगोकर, पीसकर बनाया गया दूध शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाने में काफी मदद करता है। यह हड्डियों की मजबूती और जोड़ों के दर्द को कम करने में भी सहायक होता है।

सोया मिल्क- सोया मिल्क कैल्शियम और प्रोटीन दोनों से भरपूर होता है। यह खासतौर पर शाकाहारी लोगों के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है। नियमित रूप से सोया मिल्क पीने से हड्डियों की मजबूती बढ़ती है। जिन लोगों को लैक्टोज इंटॉलिरेंस है, उनके लिए ये दूध बेस्ट ऑप्शन है।

रागी माल्ट ड्रिंक- रागी को कैल्शियम का खजाना कहा जाता है। रागी से बना माल्ट ड्रिंक शरीर को ताकत देने के साथ हड्डियों को मजबूत बनाता है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह ड्रिंक खासतौर पर बहुत फायदेमंद माना जाता है।

खजूर और दूध का ड्रिंक- खजूर और दूध का कॉम्बिनेशन एक पौष्टिक ड्रिंक है, जिसमें कैल्शियम, आयरन और एनर्जी की भरपूर मात्रा होती है। यह शरीर की कमजोरी को दूर करता है और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency