ऐसे बनाए ‘पनीर मिर्ची का सालन’, जाने रेसिपी

सामग्री :

4 हैलेपीन्यो, 200 ग्राम पनीर, 2 टेबलस्पून इमली का पेस्ट, 1/2 टीस्पून जीरा, 1/2 टीस्पून कलौंजी, 2 टेबलस्पून वेजिटेबल ऑयल, 1/2 स्लाइसेज़ में कटा प्याज, 2 बारीक कटा लहसुन, नमक व चीनी स्वादानुसार, 3/4 कप पानी, कुछ करी पत्ते, गार्निश के लिए साबुत लाल मिर्च


मसाला सामग्री
1/3 कप पीनट्स, 3 टेबलस्पून तिल, 1/4 कप कोकोनट पाउडर, 1 टीस्पून चिली पाउडर, 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर

विधि :

पैन में पीनट्स, तिल और नारियल डालकर 2-3 मिनट तक ड्राई रोस्ट करें। इसे ठंडा करें। हैलेपीन्यो पर ब्रश से तेल लगाएं। गैस पर इसे हल्का भूनें। इसकी स्किन निकालकर बारीक काट लें।
एक पैन में तेल डालें। पनीर क्यूब्स को फ्राई करें। अब पनीर निकालने के बाद उसी पैन में प्याज की स्लाइसेज़ और लहसुन डालकर भूनें। अब इसमें ड्राई रोस्ट किए मसाले डालें। इसमें बारीक कटी मिर्ची डालें। हल्दी पाउडर डालें।
दूसरे पैन में तेल डालें। सरसों, जीरा और कलौंजी डालकर चटकाएं। इसे पैन में डालें। इमली का पेस्ट और पानी डालें। थोड़ी देर पकाएं। नमक और चीनी डालें। पनीर और हैलेपीन्यो डालें। बोल में निकालें और सर्व करें।

Related Articles

Back to top button