दिल्ली, बिहार समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में रात से तेज हवाएं चल रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए देश के कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत 10 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है।

दिल्ली-एनसीआर

राजधानी में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा में नमी सुबह 85 प्रतिशत से दोपहर बाद 55 प्रतिशत तक रह सकती है। आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़

इन राज्यों में व्यापक बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

मध्य प्रदेश

पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। बारिश बहुत व्यापक नहीं होगी, लेकिन मौसम अचानक बदल सकता है।

अन्य राज्यों का हाल

उत्तर प्रदेश: पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है।
बिहार: कुछ स्थानों पर बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।
राजस्थान: उत्तर-पश्चिम राजस्थान के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना। पूर्वी राजस्थान में भी बारिश जारी रह सकती है।
पश्चिम बंगाल और सिक्किम: मध्यम से व्यापक बारिश की संभावना।

भारी बारिश वाले राज्य

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट है। मध्यम से व्यापक बारिश पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल और लक्षद्वीप में हो सकती है। बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में छिटपुट बारिश की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency