देहरादून: हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, सीएम धामी ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखंड के युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे अंतरराज्यीय भ्रमण से देश के अलग-अलग राज्यों को करीब से समझने का अवसर मिलता है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से हरियाणा की संस्कृति, इतिहास, खान-पान, खेल परंपरा, कृषि और स्थानीय जीवनशैली को जानने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा वहां के स्थानीय युवाओं, खिलाड़ियों, किसानों और विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहे लोगों से संवाद करें और उनके अनुभवों को समझें।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा दूसरे राज्यों में जाकर वहां की विकास योजनाओं, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों की जानकारी लें। उपयोगी अनुभवों को उत्तराखंड के संदर्भ में साझा करने से राज्य को भी लाभ मिल सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह दूसरे राज्यों के युवाओं को भी उत्तराखंड आने का अवसर दिया जा रहा है। उन्हें राज्य की संस्कृति, पर्यटन, स्थानीय उत्पादों और विकास कार्यों से परिचित कराया जाएगा।

सीएम ने युवाओं से उत्तराखंड के लोकपर्व, खान-पान, होम-स्टे, मिलेट्स, हस्तशिल्प और पर्यटन स्थलों की जानकारी भी दूसरे राज्यों के लोगों तक पहुंचाने को कहा। विशेष रूप से महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को बढ़ावा देने में युवाओं की भूमिका अहम बताई।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency