स्टारलिंक नियमों के उल्लंघन के आरोपों पर विवाद

स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क और यूक्रेन के बीच स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के इस्तेमाल को लेकर विवाद बढ़ गया है। एलन मस्क ने दावा किया है कि यूक्रेनी सेना ने ड्रोन हमलों के लिए नागरिक सैटेलाइट नेटवर्क का उपयोग करके स्टारलिंक की सेवा शर्तों का उल्लंघन किया है।

वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के रक्षा प्रौद्योगिकी सलाहकार सेरही बेस्क्रस्तनोव ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यूक्रेन में नागरिक प्रणाली पर लंबे समय से प्रतिबंध लागू हैं, जिसके चलते इस तरह के आक्रामक हमलों के लिए स्टारलिंक का इस्तेमाल करना पूरी तरह नामुमकिन था।

रूस के भीतर नहीं काम करती यह सेवा

बेस्क्रस्तनोव के अनुसार, नागरिक स्टारलिंक नेटवर्क से संचालित होने वाले ड्रोनों पर 70 से 90 किमी/घंटा की गति सीमा निर्धारित थी और यह सेवा रूस के भीतर काम भी नहीं करती, जिससे इसका उपयोग मध्यम या लंबी दूरी के हमलों में किया ही नहीं जा सकता।

आक्रामक ड्रोन हमलों के लिए नहीं दी गई थी अनुमति

मस्क ने शनिवार को स्वीकार किया कि स्पेसएक्स ने यूक्रेन में स्टारलिंक की सेवाओं को सीमित कर दिया था। मस्क ने लिखा, ‘नागरिकों के लिए बनी कमर्शियल सेवा स्टारलिंक का इस्तेमाल लोगों को मारने और आक्रामक ड्रोन हमलों के लिए करने की कभी अनुमति नहीं दी गई थी, और न ही ऐसा होना चाहिए।

यूक्रेन की सेना ने स्टारलिंक की सेवा शर्तों का उल्लंघन किया है और इसका इस्तेमाल लोगों को निशाना बनाने वाले आक्रामक ड्रोन हमलों में किया है।’

Related Articles

Back to top button